पंजाब में आप सरकार द्वारा कांग्रेस विधायक की गिफ्तारी का असर INDIA गठबंधन पर

पंजाब में आप सरकार द्वारा कांग्रेस विधायक की गिफ्तारी का असर INDIA गठबंधन पर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

अन्याय ज्यादा दिन नहीं चलता; AAP पर बरसे खरगे, नेता की गिरफ्तारी ने बिगाड़े रिश्ते

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वडिंग ने पत्रकारों नेकहा, ‘हमने राज्यपाल को आज हुई घटनाओं से अवगत कराया।’ उन्होंने दावा किया कि खैरा को ‘झूठे’ मामले में गिरफ्तार किया गया है और आरोप लगाया कि पंजाब में ‘जंगलराज’ कायम है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026


चंडीगढ़ , 29 सितम्बर। AAP-Congress के रिश्तों में दरार आने की संभावनाबद्ध गयी है। पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी का असर I.N.D.I.A गठबंधन पर भी हो सकता है। क्यूंकि कहा जा रहा है कि खैरा की गिरफ्तारी आप सरकार के इशारे पर हुयी है। गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ कर दिया है कि ‘अन्याय करने वाले’ ज्यादा दिन नहीं टिक सकेंगे।

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जलालाबाद जिले की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। खैरा भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। पुलिस के मुताबिक, खैरा के खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। खैरा की गिरफ्तारी को कांग्रेस बदले की राजनीति बता रही है। जबकि, आम आदमी पार्टी आरोपों से इनकार कर रही है। खास बात है कि पंजाब में दोनों दलों के नेता पहले से ही गठबंधन के खिलाफ बोलते रहे हैं।

अब राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ी दरार !
खास बात है कि कांग्रेस कई बार पंजाब में आप के साथ जाने से इनकार करती रही है। इधर, राष्ट्रीय स्तर पर दोनों दल विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होते रहे हैं। हालांकि, अब कहा जाने लगा है कि खरगे की प्रतिक्रिया के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर भी आप-कांग्रेस के रिश्ते को चोट पहुंचा सकता है। खैरा के खिलाफ साल 2015 के ड्रग्स से जुड़े मामले में एक्शन लिया गया है।
छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम के बाद खरगे ने कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम की अब तक पूरी जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया, ‘मैं इसकी जानकारी लूंगा… लेकिन चाहे जो भी मामला हो, अगर किसी ने अन्याय किया है तो वे ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे अगर किसी ने हमारे साथ अन्याय किया, तो हम उसे सहन करने वालों में से नहीं हैं।’

पंजाब यूनिट भड़की
कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब के राज्यपाल से भी मुलाकात की और मामले में उनसे हस्तक्षेप की मांग की। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर भट्टल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने खैरा का समर्थन किया और राजनीतिक प्रतिशोध में कथित तौर पर शामिल होनेके लिए ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा।

वडिंग ने पत्रकारों ने कहा, ‘हम ने राज्यपाल को आज हुई घटनाओं से अवगत कराया।’ उन्होंने दावा किया कि खैरा को ‘झूठे’ मामले में गिरफ्तार किया गया है और आरोप लगाया कि पंजाब में ‘जंगलराज’ कायम है। उन्होंने कहा कि मामले में गठित विशेष जांच दल ने खैरा को कभी तलब नहीं किया और न ही गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘जब पंजाब पुलिस उन्हें हिरासत में लेनेआई तो कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था, न ही चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किया गया।

वडिंग नेकहा, ‘आप बार-बार विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बात करतेहैं…मैंनेकहा हैकि हमनेपूरी बात आलाकमान के
सामनेरख दी है। (कांग्रेस प्रमुख मल्लि कार्जुन) खरगेसाहब नेकहा हैकि आपकी (पंजाब कांग्रेस इकाई की) सहमति बिना कुछ
नहीं किया जाएगा।’
AAP नेभी किया पलटवार
इधर, आप नेता जगतार सिंह संघेरा ने कहा, ‘हम ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, जो पहले ही पंजाब में इतनी बदनाम है। यह पार्टी बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में शामिल है और गैंगस्टर्स को पनाह देती है।’
सभी सीटों पर लड़नेका दावा
खास बात है कि विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक के बाद ही पंजाब सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान ने सभी 13 लोकसभा
सीटों पर लड़नेकी बात कह दी थी। इधर, वडिंग नेभी साफ कर दिया था कि कांग्रेस सभी सीटों पर लड़नेकी तैयारी कर रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *