19 January 2022 10:33 PM
बीकानेर, 19 जनवरी (थार न्यूज़)। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु वर्ष 2021-22 में प्राप्त छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थान को 31 जनवरी से पूर्व सत्यापित कर अनिवार्य रूप से भिजवाना होगा। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद ने बताया कि समीक्षा में यह पाया गया हैं कि अधिकांश शिक्षण संस्थाओं द्वारा संस्थान स्तर पर प्राप्त आवेदनों को सत्यापित नहीं किया गया हैं। ऐसे में शिक्षण संस्थान स्तर पर प्राप्त छात्रवृत्ति आवेदनों को 31 जनवरी तक सत्यापित कर भिजवाना सुनिश्चित किया जाए। सत्यापन की इस प्रक्रिया में कोई भी पात्र विद्यार्थी वंचित ना रहे। अगर कोई भी पात्र विद्यार्थी वंचित रहता हैं तो सम्पूर्ण जिम्मेवारी शिक्षण संस्थान की होगी।
RELATED ARTICLES
23 October 2021 10:33 PM
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by tharexpressnews | Designed by amoadvisor.com