29 May 2022 10:04 PM
बीकानेर, 29 मई (थार न्यूज़)। राजस्थान प्रान्तीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, शिवशक्ति परिवार सूरत-बीकानेर व शाकद्वीपीय ब्राह्मण महिला गणगौर समिति के सयुंक्त तत्वावधान में स्थानीय शिवशक्ति सदन के सेठ प्रेमरतन सेवग सभागार में 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिये सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज के 50 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता से पूर्व महासभा के पूर्व महासचिव आरके शर्मा, महेश भोजक, शिक्षा संयोजक पुरुषोतम लाल सेवक, महासचिव संजय शर्मा व खेल प्रकोष्ठ संयोजक राजेश शर्मा ने शुभकामनाएं दी।
प्रात: 10.00 बजे सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता जागृति शर्मा व राजेन्द्र शर्मा के निर्देशन में हुई, जिसमें समाज के बच्चों ने भाग लिया। वहीं, दोपहर 12 बजे जागृति शर्मा व चन्द्रप्रकाश शर्मा के संयोजन में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने मोबाइल व सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट्स व पर्यावरण के लिये घातक पॉलिथिन विषय पर ड्राइंग की। महासचिव संजय शर्मा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं मे बच्चों ने बढ़-चढ़ के भाग लिया। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
RELATED ARTICLES