कृषि विज्ञान केन्द्र बीकानेर एवं झुंझुनूं को मिला एक-एक ट्रैक्टर

कृषि विज्ञान केन्द्र बीकानेर एवं झुंझुनूं को मिला एक-एक ट्रैक्टर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • कृषि विश्वविद्यालय कुलपति और बागवानी प्रौद्योगिकी संस्थान निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बीकानेर, 30 जुलाई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय से संबंद्ध कृषि विज्ञान केन्द्र बीकानेर और झुंझुनूं को एक- एक ट्रैक्टर मिला है। मंगलवार को इन दोनों ट्रैक्टर को कृषि विश्वविद्यालय परिसर से भारतीय बागवानी प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ आर.एस.कुरिल और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कुलपति डॉ अरुण कुमार ने कहा कि नया ट्रैक्टर मिलने से कृषि विज्ञान केन्द्र बीकानेर और झुंझुनूं को कृषि कार्यों में सहयोग मिलेगा। निदेशक प्रसार डॉ सुभाष चंद्र ने बताया कि भारतीय कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से करीब 8-8 लाख रू. की लागत से ये दोनों ट्रैक्टर उपलब्ध करवाए गए हैं।

pop ronak

इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ पी.एस.शेखावत, निदेशक प्रसार डॉ सुभाष चंद्र, छात्र कल्याण निदेशक डॉ वीर सिंह, कृषि महाविद्यालय डीन डॉ पी.के.यादव, भू-सदृश्यता एवं राजस्व सर्जन निदेशक डॉ दाता राम, कुलपति के ओएसडी इंजी. विपिन लड्डा, केवीके बीकानेर के प्रभारी डॉ दुर्गा सिंह, डॉ मदन लाल रैगर, प्रसार कार्यालय से श्याम सुंदर व्यास, नवरतन प्रकाश, एसआरएफ मुकेश चौधरी, रामावतार यादव, मकबूल, बुद्धाराम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *