मासूम 9 साल की बच्ची से LIC मैनेजर ने किया रेप
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/03/rape-with-innocent-girl.jpg)
![stba](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/05/stba-23-may.jpg)
हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!
मासूम को धमकी देता था- मां-बाप को बताया तो उन्हें मार कर नाले में फेंक दूंगा
![L.C.Baid Childrens Hospiatl](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/dr_l.c._baid_hospital_add1.jpg)
अजमेर , 7 मार्च। सरकारी अधिकारी की 9 साल की बेटी के साथ दूर के रिश्तेदार LIC के मैनेजर ने रेप किया। आरोपी बार-बार अपने घर ले जाकर बच्ची से रेप करता रहा। कभी बच्ची के माता-पिता से कहता- वह सो गई है, सुबह छोड़ जाऊंगा। यहां तक कि उसने बच्ची को धमकी भी दी कि अगर तुमने घर पर इस बारे में किसी को बताया तो तेरे मां-बाप को मार कर नाले में फेंक दूंगा।
![mona industries bikaner](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/mona-industries-new-advertisement-19-april-2024.jpg)
जब मासूम के माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने बेटी से पूछा। बच्ची ने रोते हुए पूरी आपबीती बता दी। पीड़िता के पिता ने बुधवार शाम अजमेर के रामगंज पुलिस थाना में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया।
2023 में पहली बार अपने घर ले गया था आरोपी
एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह ने कहा- पिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रामगंज थाना इलाके का रहने वाला आरोपी LIC मैनेजर हमारा दूर का रिश्तेदार है। 2023 में वह पहली बार हमारे घर पर आया था। इस दौरान उसने बेटी से नजदीकियां बढ़ाई और उसी दिन बहाने से अपने घर ले गया। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। इसके बाद रात को फोन कर कहा- बेटी सो गई है, वह सुबह उसे छोड़ने आ जाएगा। पिता ने बताया कि उस रात भी आरोपी ने बेटी के साथ गलत हरकत की थी।
माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था
पिता ने बताया- इसके बाद 2023 में ही वह फिर से घर आया। मौका पाकर वह बेटी को बेडरूम में ले गया और अलमारी के पीछे ले जाकर उसके साथ फिर से गलत हरकत की। बेटी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह मम्मी-पापा को जान से मार कर नाले में फेंक देगा। पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी 2024 में भी हमारे घर आया था और मौका पाकर बेटी को कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत की। इस दिन भी आरोपी ने बेटी को धमकाया था।
बार-बार घर आने लगा
पिता ने बताया कि 2024 में आरोपी तीन-चार बार हमारे घर पर बिना बताए आया और बेटी के साथ गलत हरकत की। आरोपी 2024 में एक दिन सुबह आया और बोला कि बच्ची को कार से स्कूल छोड़ देगा। स्कूल छोड़ते वक्त भी उसके साथ अश्लील हरकत की गई।
ऐसे हुआ शक
पीड़िता के पिता ने बताया कि अंतिम बार आरोपी हमारे घर पर इसी महीने आया था। बेटी से बढ़ती नजदीकियां और बार-बार घर आने पर बच्ची को होने वाली घबराहट देख हमें शक हुआ। फिर बेटी से पूछा तो उसने रोते हुए अंकल की पूरी करतूत हमें बताई।
एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल दो अलग-अलग बताए गए हैं। मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट क्राइम अगेंस्ट वीमन (SIUCAW) के डिप्टी एसपी नेमीचंद चौधरी कर रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है।
![shree jain P.G.College](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/jain-pg-college-adertisement-17-june.jpg)
![थार एक्सप्रेस](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/thar-express-advertisment.jpg)
![CHHAJER GRAPHIS](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/chhajer-logo.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/metro-shine.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-17-at-16.31.56.jpg)