नई यूनिफॉर्म पहन नन्हें बच्चों के खिले चेहरे

नई यूनिफॉर्म पहन नन्हें बच्चों के खिले चेहरे
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 31 जुलाई। पवन पुरी साउथ स्थित ब्लू मून चैरिटेबल स्कूल में रोट्रैक्ट क्लब द्वारा सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण किया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.अर्पिता गुप्ता ने कहा की स्कूल यूनिफॉर्म पहनावे की अपेक्षा व्यक्तित्व को बढ़ावा देती है और रोट्रैक्ट क्लब द्वारा आज हमारे विद्यालय के नन्हे बच्चों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म देकर जो खुशी दी है वह अमूल्य है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा यूनिफॉर्म समानता का प्रतीक और अनुशासन की धार है। आश्लेष अग्रवाल ने कहा समान गणवेश से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है| पीडीआरआर आशीष गुप्ता ने कहा विद्यालय व बच्चों की पहचान का आधार यूनिफॉर्म होती है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सचिव अनमोल पारेख ने डॉ. गुप्ता द्वारा संचालित चैरिटेबल स्कूल की सराहना करी और आगे भी क्लब द्वारा सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यापिका नीति शर्मा ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गौरव चौधरी , स्नेहा शर्मा, सलमा बानो, रुखसार आदि उपस्थित रहे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *