Karanpur Election Result : करणपुर विधानसभा सीट के रिजल्ट , भजनलाल सरकार के मंत्री हारे, कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर विजयी

श्रीकरणपुर विधानसभा सीट परकांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर विजयी भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी पराजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर मंत्री टीटी की हार
  • चुनाव जीतने से पहले ही भजनलाल मंत्रिमंडल में मिली थी जगह
  • गहलोत ने दी कुन्नर को जीत की बधाई

Rupinder Singh Kunnar Victory : श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला आया है। नई नवेली भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार के मंत्री की करणपुर विधानसभा चुनाव में बड़ी हार हुई। भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी करणपुर विधानसभा चुनाव हार गए हैं। चुनाव पूर्व भजनलाल सरकार ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को राज्यमंत्री बनाया था। इस हार के बाद अब वह अपना मंत्री पद भी गंवा देंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबर है। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। करणपुर विधानसभा चुनाव में रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर 12,570 वोटों से चुनाव जीते हैं। पर अभी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी। यह जीत कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी-अभी हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीट जीत कर राजस्थान में सरकार बनाई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सुरेंद्रपाल सिंह टीटी हर चरण में कांग्रेस प्रत्याशी से लगातार पिछड़ते रहे

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

करणपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। शुरूआती बढ़त के बाद भाजपा लगातार हर चरण में कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़ती नजर आई। कांग्रेस प्रत्याशी 8वें राउंड में करीब 3200 वोटों, छठे राउंड में 1974 वोट और तीसरे रांउड में कांग्रेस के रूपिंद्र सिंह कुन्नर को 14946 वोट मिले थे। वह भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी से 630 वोटों से आगे चल रहे थे। सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को तीसरे रांउड में 14316 वोट मिले थे। मतगणना डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर हुई थी। करणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्रपाल सिंह टीटी है तो कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर हैं। इस सीट पर चुनाव गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु की वजह से रद कर दिया गया था।

 

करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को हुई थी वोटिंग

करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग हुई थी। करणपुर विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। पर चुनाव 11 प्रत्याशियों ने ही लड़ा था। भाजपा, कांग्रेस के अतिरिक्त बसपा के अशोक कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रीतीपाल सिंह, नेशनल जनमंडल पार्टी से कृष्ण कुमार, शिरोमणि अकाली दल से बालकरण सिंह के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में काला सिंह, चुकी देवी, छिंदरपाल सिंह और तितर सिंह भी प्रत्याशी हैं।



11 प्रत्याशी थे चुनावी मैदान में

श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। एक नामांकन खारिज हो गया। जबकि एक नामांकन वापस ले लिया गया। ऐसे में अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर, बसपा के अशोक कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रीतीपाल सिंह, नेशनल जनमंडल पार्टी से कृष्ण कुमार, शिरोमणि अकाली दल से बालकरण सिंह के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में काला सिंह, चुकी देवी, छिंदरपाल सिंह और तितर सिंह भी प्रत्याशी थे। इस दौरान मतगणना में 18 राउंड हुए। इस दौरान टीटी सातवें राउंड से ही रुपिंदर सिंह से पिछड़ते गए। बाद में रूपेंद्र सिंह ने टीटी को 12570 मतों से पराजित किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *