विधायक जेठानन्द व्यास के साथ धक्का मुक्की

shreecreates
congrtaulation shreyansh & hiri
  • बुजुर्ग महिला से भी उनके द्वारा अमर्यादित भाषा में बात करना कतई भी उचित नहीं – कांग्रेस

बीकानेर , 23 अगस्त। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास को शुक्रवार को अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। व्यास एक मंदिर परिसर में बन रही पानी की टंकी का शिलान्यास करने गए थे लेकिन वहां लोगों ने विधायक के साथ धक्का मुक्की की। पहले एक दो युवकों ने धक्का मुक्की की और बाद में महिलाओं ने भी रोकने का प्रयास किया। हालांकि व्यास ने विरोध के बाद भी पानी की टंकी का शिलान्यास किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

दरअसल, गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र स्थित मंदिर परिसर में पानी की टंकी बनाई जा रही है। इसके शिलान्यास के लिए व्यास पहुंच गए। यहां पुजारी परिवार ने कहा कि ये जमीन सरकारी नहीं है और बिना अनुमति के टंकी बनाई जा रही है। व्यास जैसे ही शिलान्यास के लिए अपनी गाड़ी से उतरकर आए, वैसे ही कुछ लोग आगे आ गए। उन्होंने बताया कि टंकी का शिलान्यास गलत हो रहा है। उन्हें ये काम नहीं करना चाहिए।

pop ronak

महिलाएं बीच में बोलने लगी तो व्यास ने इसका विरोध किया और कहा कि आम जनता के लिए टंकी बन रही है। व्यास आगे बढ़ने लगे तो एक युवक ने उनको रोकने का प्रयास किया। व्यास ने उसका हाथ हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो फिर रोकने का प्रयास हुआ। इसके बाद व्यास आगे निकल गए। यहां फिर कुछ महिलाओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस विरोध को देखते हुए व्यास समर्थक भी आगे आ गए। जैसे तैसे ये कार्यक्रम किया गया।

विधायक के विरोध में नारेबाजी

मौके पर विधायक व्यास के विरोध में नारेबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। न सिर्फ युवकों ने बल्कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी जेठानन्द व्यास के खिलाफ नारेबाजी की। जिसकी परवाह किए बिना व्यास ने कार्यक्रम को पूरा किया। इस दौरान महिलाओं और युवकों ने व्यास पर एक तरफा सोचने का आरोप लगाया।

गुस्से में नजर आए विधायक

आम लोगों के धक्का मुक्की करने से विधायक भी नाराज हो गए। उन्होंने भी लोगों को पलट कर जवाब दिया। साथ में आए समर्थक व्यास को रोकते रहे लेकिन उन्होंने विरोध करने वालों को करारा जवाब दिया।

मेयर ने कहा, जमीन नगर निगम की

नगर निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने इस जमीन को निगम का बताते हुए निर्माण के लिए स्वीकृति दी थी। मेयर का कहना है कि टंकी के निर्माण से आखिरी छोर तक बैठे व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्र में टंकी निर्माण से वार्ड संख्या 26, 46 और 47 के निवासियों को पानी मिल सकेगा।

जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है जनता की तकलीफ सुनना, उसका निवारण करना, अपने व्यवहार में संस्कार और आदर्श स्थापित करे विधायक जेठानंद व्यास – वत्सस

इधर कांग्रेस ने प्रेस नोट जारी करके कहा है किआज बीकानेर में एक शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास को किसी कार्य को ना करने की उलाहना देते वक्त विधायक द्वारा उक्त व्यक्ति से तेज आवाज में धमकाने वाले अंदाज में बात करने और उसके बाद व्यक्ति को धक्का देते वीडियो देखा उसके बाद एक बुजुर्ग महिला से भी उनके द्वारा अमर्यादित भाषा में बात करना कतई भी उचित नहीं ठहराया जा सकता और एक जनप्रतिनिधि को ऐसा व्यवहार शोभा नही देता।

विधायक व्यास क्या ये भूल गए की वो किसी संस्था के अध्यक्ष नही एक चुने हुए जनप्रतिनिधि है और उनका कर्तव्य है की वे जनता की तकलीफों को सुने और उसका त्वरित निवारण करवाए आज का व्यवहार देखकर लगता है विधायक व्यास को अपने व्यवहार में संस्कार और आदर्श स्थापित करने चाहिए और जनता के प्रति जवाबदेह बनना सीखना चाहिए।कांग्रेस के लोग विधायक व्यास के ऐसा गेर जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दास्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *