मुनिश्री समन्वयरतनसागरजी हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती

चूरु में स्कूली बच्चों के सड़क दुर्घटना मामले में घोर लापरवाही के मद्देनजर मेघसर प्रधानाचार्य निलंबित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 28 जून । शिवबाड़ी स्थित श्री गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पालीताना से बीकानेर पहुंचे मुनिश्री समन्वय रतन सागरजी महाराज सा. को गुरुवार को अचानक हल्दीराम हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन समाज के श्रावक रतनलाल नाहटा ने बताया कि मुनिश्री को दोपहर में अचानक बैचेनी महसूस हुई तथा हृदय में दर्द भी हो रहा था। उन्हें हल्दीराम मूलचंद कार्डियक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉ. पिंटू नाहटा व डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल की टीम ने चैकअप किया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि मुनिश्री के इलाज के दौरान एंजियाग्राफी करके स्टंट लगाए गए।

pop ronak

मुनिश्री अब स्वस्थ हैं तथा शीघ्र ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुनिश्री के इलाज के दौरान हल्दीराम मूलचंद ट्रस्ट के रमेश अग्रवाल, चाणक्य हर्ष, जतन नवलखा, निर्मल धारीवाल, रायसिंह खजांची, पवन पारख, हेमन्त खजांची, मनीष नाहटा, महावीर नाहटा, महावीर सिंह खजांची, मनु मुसरफ, अनिल सुराणा, विनित नाहटा व संदीप मुसरफ उपस्थित रहे। जैन श्रीसंघ ने डॉ. पिंटू नाहटा व डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल एवं उनकी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि मुनिश्री समन्वयरतन सागरजी म.सा. खरतरगच्छ सम्प्रदाय के आचार्यश्री पीयूषसागर जी के शिष्य हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *