एमजीएसयू को एनसीसी आर्मी विंग आवंटित

एमजीएसयू को एनसीसी आर्मी विंग आवंटित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 29 जनवरी। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों की बहु-प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए माननीय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के प्रयासों से राष्ट्रीय कैडेट कोर बीकानेर द्वारा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में एनसीसी आर्मी विंग की एसडी/एसडब्लू की 53 वैकेन्सी आवंटित की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि 7 राज. बटालियन एन.सी.सी. के कमान अधिकारी कर्नल जाॅनी थामस ने दिनांक 29 जनवरी, 2024 को विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित से विश्वविद्यालय में मुलाकात कर एनसीसी आर्मी विग आवंटन पत्र प्रेषित किया।

pop ronak

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव अरूण प्रकाश शर्मा द्वारा कर्नल जाॅनी थामस को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। डॉ॰ मेघना ने आगे बताया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर विंग आवंटित होने से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राष्ट्र के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने और राष्ट्र की सेवा में जाने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *