राजस्थान में अब होंगे थोक में तबादले , सरकार ने रोक हटाई

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, PHQ ने जारी किए 141 RPS अफसरों के तबादला आदेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

सरकार ने 10 दिन के लिए तबादलों से रोक हटाई:ग्रेड थर्ड टीचर्स के नहीं होंगे ट्रांसफर; पिछले साल 15 जनवरी को लगी थी रोक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर , 8 फ़रवरी। तबादलों पर लगे रोक को हटने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी करके 10 दिन के लिए तबादलों से बैन हटाया है। अब सभी विभाग, निगम, बोर्डों में अपनी जरूरत के अनुसार कर्मचारियों के तबादले 10 से 20 फरवरी के बीच किए जा सकेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रशासनिक सुधार विभाग से जारी आदेश के अनुसार, पिछले साल 15 जनवरी से प्रदेश के सभी विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बैन लगा दिया था। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदल गई और अब बड़ी संख्या में मेडिकल हेल्थ, पीएचईडी, ट्रांसपोर्ट, यूडीएच, बिजली, फाइनेंस, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों की तबादले के लिए विधायकों के पास डिजायर आ रही है।

ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं होंगे
इन आदेशों में ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हाेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से अलग से ट्रांसफर नीति बनाई जाएगी। आपको बता दें कि पिछले 4 साल से ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं हुए हैं। पिछली गहलोत सरकार में भी इसको लेकर कई बार नीति बनाने की बात कही, लेकिन सरकार ने अंत तक ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले नहीं किए।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *