राष्ट्रीय निगमों के ऑन लाईन ऋण आवेदन 21 जनवरी 2024 तक आमंत्रित 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar
बीकानेर , 10  जनवरी।  राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित एवम् विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवम् विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार हेतु विभिन्न योजनाओ मे ऋण देने हेतु आवेदन पत्र वर्ष 2023-24 के लिए आमंत्रित किये जाने है। ऋण लेने के इच्छुक आवेदक द्वारा अपनी स्वंय की एसएसओ आईडी के माध्यम से वेब पोर्टल अनुजा निगम (ANUJA NIGAM) पर स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से ऑन लाईन आवेदन कर सकते है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम के अन्तर्गत सफाई कर्मचारी वर्ग द्वारा महिला समृद्धि योजना में 60 हजार रू की लागत राशि हेतु 20 आवेदन, लघु ऋण योजना में 60 हजार रू की लागत राशि हेतु 20 आवेदन, लघु व्यवसाय ग्रामीण योजना में 50 हजार रू की लागत राशि हेतु 20 आवेदन, महिला अधिकारिता योजना में 1 लाख रू की लागत राशि हेतु 12 आवेदन, ऑटो  रिक्शा सवारी योजना में 3 लाख रू की लागत राशि हेतु 4 आवेदन,  जीप टैक्सी/शिफ्ट डिजाइर/एक्सेंट/इसी प्रकार के अन्य सभी वाहन में 10 लाख रू की लागत राशि हेतु 4 आवेदन, ईलेक्ट्रीक बैटरी चालक रिक्शा में 1.50 लाख रू की लागत राशि हेतु 4 आवेदन, ट्रैक्टर मय ट्रोली में 7 लाख रू की लागत राशि हेतु 2 आवेदन एवं राशि 2.00 लाख रू तक की योजना  हेतु 14 आवेदन ऑन लाईन किए जा सकते है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अन्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा कृषि आधारित लघु व्यवसाय योजना (सोलर लाईट एवं कृषि कार्य) में 5 लाख रू की लागत राशि हेतु 8 आवेदन, ऑटो  रिक्शा योजना में 3 लाख रू की लागत राशि हेत 4 आवेदन , इलेक्ट्रीक बैटरी चालक रिक्शा योजना में 1.5 लाख रू की लागत राशि हेतु 8 आवेदन एवं ट्रैक्टर मय ट्रोली योजना में 7 लाख रू की लागत राशि हेतु 4 आवेदन ऑन लाईन किए जा सकते है।
राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वित्त एवं विकास निगम के अन्तर्गत वार्षिक आय 1.50 लाख रू से कम हेतु छोटे व्यवसाय/ कारीगर/व्यावसायिक योजना में 50 हजार रू की लागत राशि हेतु 10 आवेदन, Agriculture and allied activities  योजना में 50 हजार रू की लागत राशि हेतु 20 आवेदन,  न्यू स्वर्णिमा योजना (केवल महिलाओं के लिए) में 57 हजार रू की लागत राशि हेतु 15 आवेदन, लघु वित्त (माइक्रो फ़ायनेन्स ) योजना में  50 हजार रू की लागत राशि हेतु 15 आवेदन, महिला समद्धि योजना में 50 हजार रू की लागत राशि हेतु 10 आवेदन एवं लघु व्यवसाय व्यक्तिगत योजना में 50 हजार रू की लागत राशि हेतु 15 आवदेन ऑन लाइन किए जा सकते है।
राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वित्त एवं विकास निगम के अन्तर्गत वार्षिक आय 1.50 लाख से अधिक एवं 3 लाख रू तक Agriculture and allied activities योजना में 1 लाख रू की लागत राशि हेतु 5 आवेदन,  न्यू स्वर्णिमा योजना (केवल महिलाओं के लिए) में 1 लाख 8 हजार रू की लागत राशि हेतु 6 आवेदन, लघु वित्त (माइक्रो फाइनेस) योजना में 1 लाख रू की लागत राशि हेतु 2 आवेदन, महिला समद्धि योजना में 70 हजार रू की लागत राशि हेतु 5 आवेदन एवं लघु व्यवसाय व्यक्तिगत योजना में 70 हजार रू की लागत राशि हेतु 6 आवेदन ऑन लाईन किए जा सकते है।
राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम के अन्तर्गत  50 हजार से 5 लाख रू तक की लागत राशि हेतु 29 आवेदन आॅनलाईन किए जा सकते है।
आवेदक की आयु 18 से कम एवं 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक की अधिकतम वार्षिेक आय सीमा अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 3 लाख रू निर्धारित की गई है। सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं है। अनुसूचित जाति, सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन वर्ग हेतु ऋण योजनाओं में 50,000/- रू अधिकतम अनुदान नियमानुसार देय है।
अनुजा निगम पोर्टल पर ऑन 
लाईन ऋण आवेदन करने की अन्तिम तिथि राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि0, जयपुर के आदेश के अनुक्रम में   21 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *