विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर अज़ीज़ भुट्टा की जयपुर में चित्र प्रदर्शनी में लगी फोटो

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर अज़ीज़ भुट्टा की जयपुर में चित्र प्रदर्शनी में लगी फोटो
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर के जयगढ़ फोर्ट में फोटो एग्जीबिशन का हुआ उद्घाटन।
बीकानेर से भी अज़ीज़ भुट्टा की तीन फोटो को प्रदर्शित किया गया है

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर, 28 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जयगढ़ फोर्ट में फोटो एग्जीबिशन का उद्घाटन हुआ। एग्जीबिशन में राजस्थान के लगभग 55 फोटो जर्नलिस्ट और प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स की तस्वीरों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के हर एक कोने से यहां की संस्कृति, इतिहास एवं विरासत को दर्शाया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर से भी अज़ीज़ भुट्टा की तीन फोटो को प्रदर्शित किया गया है जिसमें कोलायत का पशु मेला, हरसोलाव तालाब में सावन में गंठा और दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्तिक जैसे फोटो लगाए गए हैं। एग्जीबिशन का उद्घाटन महानगर टाइम्स के प्रधान संपादक गोपाल शर्मा, जयगढ़ किले की डायरेक्टर डॉ चांदनी चौधरी, ओएसडी कला एवं संस्कृति (सिटी पैलेस) रामू रामदेव ने किया। इस एग्जीबिशन का आयोजन लिटफ्रेम फोटोग्राफी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

एग्जीबिशन में एक खास कोना जयपुर के राज परिवार की तस्वीरों का रहा, तो वहीं कई एरियल दृश्य, तीज की सवारी, आदिवासियों का नृत्य, कई किले और महल के विहंगम दृश्य के साथ-साथ रेत के धोरों पर कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां तो राजस्थान के अलग-अलग रंगों को प्रदर्शनी में दर्शाने की कोशिश की गई है।

गौरतलब है कि यह एग्जीबिशन 27 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर 2023 तक चलेगी। जहां पहले दिन एग्जीबिशन जयगढ़ फोर्ट में लगाई गई तो, वहीं दूसरे दिन 28 सितंबर को एग्जीबिशन सिटी पैलेस के सर्वतोभद्र प्रांगण में लगाई गयी और इसके बाद 29 सितंबर को सिटी पैलेस में ही मुबारक महल में प्रदर्शित की जाएगी।

29 सितम्बर को शाम 5 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। तीन विजेताओं को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड प्राइज में नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

इस एग्जीबिशन को मूर्त रूप देने में फोटोजर्नलिस्ट संतोष शर्मा, भागीरथ बस्नेत, योगेंद्र गुप्ता, महेश आचार्य और महेंद्र शर्मा की अहम भूमिका रही। जिन्होंने सभी 55 फोटोग्राफरों से फोटो का संकलन कर इस प्रदर्शनी को स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *