थानावर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

संशोधन, नाम, मतदान, स्टेशन, निर्धारण, दरें, चुनाव, व्यय,
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने जारी किए आदेश

बीकानेर, 23 मार्च। होलिका दहन और धुलण्डी के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने विभिन्न थानावार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस संबंध में जारी आदेशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दुलीचन्द मीणा जिले के सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र के तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रत्नू बीकानेर शहर के प्रभारी मजिस्ट्रेट होंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सहायक आयुक्त उपनिवेशन प्रथम सांवरमल रेगर को मुक्ताप्रसाद और बीछवाल, एसडीएम बीकानेर कविता गोदारा को सदर व जेएनवीसी, तहसीलदार बीकानेर रामेश्वर लाल गढ़वाल को नयाशहर, उप पंजीयक प्रथम ताराचन्द मीना को कोतवाली तथा नायब तहसीलदार बीकानेर भवानी शंकर रेगर को गंगाशहर तथा कोटगेट थाना‌ क्षेत्र का कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

आदेशानुसार सभी उपखंड अधिकारी तथा तहसीलदार तथा नियुक्त किए गए कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *