नागौरी तेली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन हुआ

नागौरी तेली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन हुआ
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • प्रतिभा सम्मान समारोह 22 सितंबर को रेलवे ऑडिटोरियम में होगा

बीकानेर ,15 जुलाई। नागौरी तेलियान समाज बीकानेर के इस साल दसवीं एवं बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होनहार छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी 22 सितंबर को रेलवे ऑडिटोरियम बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति के प्रेस प्रभारी शाइर क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में नागौरी तेलियान समाज बीकानेर के इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं नागौरी तेली समाज की अन्य विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

pop ronak

शूरा कमेटी के अमीर शाइर समाजसेवी वली मोहम्मद ग़ौरी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन आज फड़ बाज़ार स्थित मदरसा सबीलुस्सलाम में किया गया। विमोचन समारोह की अध्यक्षता समाज के बुज़ुर्ग इस्लामुद्दीन ग़ौरी ने की।

मुख्य अतिथि उर्दू व्याख्याता सईद अहमद थे। पोस्टर विमोचन समारोह में समाज के अनेक मौज़ीज़ हज़रात एवं नौजवान मौजूद थे। जिनमें सहायक अभियंता नज़ीर ग़ौरी,एडवोकेट वाहिद अली सय्यद,एडवोकेट सय्यद इशाक अली , हसन अली ग़ौरी, अब्दुल रऊफ़ राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर राठौड़,सय्यद आफ़ताब, सैय्यद ताहिर, एडवोकेट सय्यद मोहम्मद फ़िरोज़, मोहम्मद इस्माइल ख़िलजी, मोहम्मद हुसैन ख़िलजी, नौजवान शाइर माजिद ख़ान ग़ौरी, इस्लामुद्दीन राठौड़, रिज़वान ख़ान खन्ना,अब्दुल क़य्यूम ख़िलजी,मोहम्मद शाहिद राठौड़ एवं इमरोज़ ग़ौरी शामिल हुए।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *