वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

 नई दिल्ली , 16 अक्टूबर। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाने की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाए जाने का एलान किया।
बता दें कि प्रियंका खुद भी वायनाड से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर हामी भर चुकी हैं। विगत जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की घोषणा के बाद प्रियंका ने कहा था कि यहां से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

सियासत में पांच साल से सक्रिय हैं, संसदीय चुनाव पहली बार लड़ेंगी
वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी वाली सूची जारी की।

pop ronak
kaosa

केरल की तीन सीटों पर चुनाव, एक लोकसभा; दो विधानसभा
उन्होंने चुनाव लड़ने वाले तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस पार्टी के बयान के मुताबिक लोकसभा उपचुनाव में वायनाड से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी, जबकि केरल की ही दो खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में पलक्कड़ सीट पर राहुल ममकुताथिल चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चेल्लाकरा विधानसभा सीट से पार्टी ने महिला नेता राम्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है।

रथोत्सव की शुरुआत के कारण मतदान एक हफ्ते बाद कराने की अपील

इसी बीच केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तारीख 20 नवंबर करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि 13 नवंबर को कल्पती रथोत्सवम रथ उत्सव की शुरुआत होने के कारण मतदान की तारीख को आगे खिसकाया जाए।

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *