यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ कोटगेट पर प्रदर्शन, पुलिस की निंदा
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2025/02/Protest-at-Kotgate-against-lathicharge-on-Youth-Congress-workers-condemnation-of-police.webp)
बीकानेर , 8 फ़रवरी। अमेरिका से भारतीय युवाओं को डिपार्ट करते वक्त बेड़ियां डालने के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शनिवार सुबह ग्यारह बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता कोटगेट पर एकत्र होना शुरू हो गए। धीरे-धीरे पुलिस बल भी बढ़ता चला गया। बारह बजे तक कोटगेट पर भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंच गए। शहर व देहात कांग्रेस ने एक साथ मिलकर यहां विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
![indication](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-17-at-16.31.56.jpg)
![L.C.Baid Childrens Hospiatl](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/dr_l.c._baid_hospital_add1.jpg)
शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय नागरिकों का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद की बात करते हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उनके हाथ और पैर में बेड़ियां बांधी गई। इसके बाद भी मोदी और ट्रम्प ने माफी नहीं मांगी। गहलोत ने शुक्रवार को कलेक्टरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीवार का विरोध करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पुलिस प्रशासन जनता के बजाय भाजपा के लिए काम कर रही है।
![pop ronak](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/metro-shine.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/mona-industries-1.jpg)
देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम गोदारा ने कहा कि यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करना लोकतंत्र का हिस्सा है। प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करके प्रशासन ने लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि यशपाल गहलोत बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में पुतला दहन के समय कांग्रेस जनों ने भारतीयों का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, सरीखे नारों के साथ पुतला दहन किया।
![CHHAJER GRAPHIS](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/chhajer-logo.jpg)
प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भारतीय अपमान पर प्रधानमंत्री की चुप्पी इस बात का परिचायक है कि कहने की लिए 56 इंची है बाकी इनका हौसला चुहिया से भी कम का है। प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि जिस तरह भारतीय लोगों को अमेरिका भारत छोड़ कर गया ऐसा तभी हो सकता है जब आपके परिवार का नेतृत्व दिशाहीन और कमजोर हो। प्रदेश महासचिव लूणकरणसर प्रत्याशी डॉ.राजेंद्र मुंड ने कहा कि भारतीय इतिहास का ऐसा पल है जब हम इस बात पर शर्मिंदा है कि वतन की अब बान शान की रक्षा करने वाले इस भारत की बागडोर ऐसे कमजोर व्यक्ति के हाथ भी हो सकती है जिसको इस कृत्य पर गुस्सा ना आया हो।
=======