पुष्करणा ऑलम्पिक सावा 2024 – सर्व ब्राहम्ण सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार निःशुल्क सम्पन्न

पुष्करणा ऑलम्पिक सावा 2024
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra

बीकानेर, 12फरवरी 2024। पुष्करणा ऑलम्पिक सावा 2024 के उपलक्ष्य में सर्व ब्राहम्ण सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार निःशुल्क रूप से स्थानीय रत्ताणी व्यास पंचायती ट्रस्ट बगेची धर्मनगर द्वार के बाहर आयोजित किया गया। जिसमें फाउन्डेशन के अध्यक्ष राजेश रंगा ने बताया की प्रायश्चित क्रम 10 फरवरी को सांय 4 बजे आयोजित हुआ बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार 11 फरवरी 2024 को सुबह 8ः15 पर शुरू हुआ जिसमें सर्व ब्राहम्ण समाज के बटुकों ने हिस्सा लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार्य प्रहलाद व्यास से उनके सानिध्य में मदनमोहन पुरोहित, पंडित पंकज व्यास, राधाकिशन जोशी, पंडित जूनी महाराज आदि थे साथ ही सहयोगी पंडित में रजीव नयन व्यास, नवरतन छंगाणी, ब्रहमदेव व्यास, गणेश ओझा इत्यादि पड़ितों ने सहयोग किया जिसके पंश्चात यज्ञोपवित को धारण करने के बाद बटुकों ने काशी जाने के लिए दौड लगाई लेकिन परिवार जनों ने रोक लिया और परिवार के सदस्यों ने उनको भिक्षा व आर्शिवाद देकर नये जीवन की शुरूआत करने का संकल्प दिलाया।

pop ronak

 आचार्य पंडित प्रहालाद व्यास ने गुरू के महत्व पर प्रकाश डाला और ब्रहमा, विष्णु, महेश से भी ऊंचा स्थान गुरू का बताया और पंचायती ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित महेन्द्र व्यास ने बताया की यह कार्यक्रम बेहद ही रोचक और सुदृढ है इसमें निशुल्क रूप से यज्ञोपवित धारण कर माँ गायत्री के मत्रों के सम्बोधन से व्यक्ति पूर्णरूप से ब्राहम्ण के स्वरूप में आ जाता है। इसी क्रम में फाउण्डेशन के सचिव कृष्णचन्द पुरोहित ने बताया कि आचार्य पंडित प्रहलाद व्यास का सम्मान किया गया और साथी पंडितों का सम्मान किया गया और बटुकों का सम्मान किया गया और द पुष्करणाज फाउण्डेशन द्वारा कृष्णचन्द पुरोहित और मोहित पुरोहित द्वारा बटुकों को यज्ञोपवित संस्कार के अवसर पर साफे और पगड़ी बान्धकर अपनी सेवाऐं दी।

राधाकिसन जोशी ने बताया की आगे समय में पुष्करणा ऑलम्पिक सावें पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में निःशुल्क रूप से यज्ञोपवित संस्कार आयोजित करने का संकल्प लिया। साथ ही द पुष्करणाज फाउण्डेशन के गोपीकिसन जी छंगाणी के द्वारा आये हुए अतिथियों का समाज की विभुतियों का और आये हुए समाज के जनमानस को चाय काॅफी की व्यवस्था निशुल्क रूप से की गई।

बटुको को यज्ञोपवित में आचार्यों द्वारा गुरूमंत्र दिया गया और उनकों संकल्प दिलाया गया की भविष्य में किसी भी प्रकार की फिजुल खर्च न करें और परिवार द्वारा किसी प्रकार से भोजन और नास्ते की व्यवस्था न करें। इस सम्बन्ध में ज्योतिषाचार्य युगलनारायण छंगाणी, नागुभा पुरोहित, विमल किशोर व्यास, अशोक पुरोहित, मनोज देराश्री, मदनमोहन औझा, उत्तम व्यास, आदित्य पुरोहित, मोहित पुरोहित और बड़ी संख्या बल में लोग उपस्थित थे।

 

सूरदासाणी बागेची में कल खुलेगा पीएनबी काउंटर, ताकि नोटों की गड्डियां आसानी से मिल सके

मंगलवार को मोहता चौक में मिलेगी सुविधा…

बीकानेर। 12 फ़रवरी। पुष्करणा समाज का सामूहिक विवाह समारोह इस बार 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर इन दिनों शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कई संस्थाएं भी सक्रिय है।

वहीं पुष्टिकर सावा समिति लगातार व्यवस्थाओं का जाजया ले रही है। समिति के कार्यकर्ता देर रात तक भीतरी परकोटे में सडक़ मरम्मत, साफ-सफाई का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही कन्या को अनुदान राशि आसानी से मिल सके इसके लिए भी प्रयासरत है। इसी कड़ी में समिति के आग्रह पर सावे को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक की ओर से परकोटा क्षेत्र में काउंटर खोला जाएगा।

समिति के कोषाध्यक्ष अनिल पुरोहित के अनुसार बैंक का काउंटर सोमवार (12 फरवरी) को सूरदासाणी बागेची में सुबह 11 से 1 बजे तक खुला रहेगा। वहीं मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 01 बजे तक मोहता चौक में काउंटर खुला रहेगा। जहां पर लोग नोटों की गड्डियां आसानी से ले सकेंगे।

देर रात को लिया जायजा
शहर में नथानियों की सराय व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों देर रात तक सडक़ मरम्मत का कार्य चल रहा है। शनिवार देर रात डेढ़ बजे पुष्टिकर सावा समिति के शिवराज व्यास सहित सदस्य मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।

साराय में वार्ड नंबर 58 में सडक़ो का रात को 1.30 बजे पेचवर्क किया गया। इसमें गुणवत्ता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग से तुषार बोहरा (पारीक) भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *