पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

shreecreates
  • सेना से जुड़ी गुप्त सूचनाएं भेजी; राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर गिरफ्तार

बीकानेर, 28 फ़रवरी। बीकानेर में एक रेलवे कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और सेना से जुड़ी गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचा रहा था। पुलिस इंटेलिजेंस को उसके खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के सबूत मिले हैं। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
DIGITAL MARKETING
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

आरोपी रेलवे कर्मचारी भवानी सिंह महाजन स्टेशन पर पॉइंट मैन के पद पर काम करता है। पुलिस इंटेलिजेंस ने उसे गुरुवार शाम एक ई-मित्र संचालक के साथ हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद ई-मित्र संचालक को छोड़ दिया गया, जबकि रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

pop ronak

रेलवे कर्मचारी के खिलाफ मिले सबूत

डीजी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल ने बताया- रेलवे कर्मचारी भवानी सिंह के खिलाफ सबूत मिले हैं कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है और उसने कुछ सामान पाकिस्तान भेजा है। प्रमाण मिलने के बाद अब उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्या सामान भेजा है और किसे भेजा है? इस सवाल पर डीजी इंटेलिजेंस ने कहा- उसकी तरफ से की गई कार्रवाई राष्ट्र विरोधी है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ई-मित्र संचालक से पूछताछ के सवाल पर उन्होंने कहा- इंटेलिजेंस पुलिस के पास कई तरह की सूचनाएं आती हैं। जिनको कन्फर्म करने के लिए पूछताछ की जाती है। सामान आदि की जांच भी की जाती है। कुछ भी गड़बड़ मिलती है तो कार्रवाई की जाती है। महाजन में जिन दो लोगों से पूछताछ की गई थी, उसमें रेलवे कर्मचारी भवानी सिंह के खिलाफ सबूत मिले हैं, ऐसे में उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

महत्वपूर्ण है महाजन फील्ड फायरिंग रेंज
पुलिस इंटेलिजेंस ने भवानी सिंह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। माना जा रहा है कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के संबंध में रिपोर्ट्स इधर-उधर की गई हैं। इंटेलिजेंस टीम लंबे समय से उस पर नजर रखे हुए थी। वो जिस ई-मित्र केंद्र में आता जाता था, उस पर भी नजर थी। हालांकि पुलिस को ई-मित्र से ज्यादा सुराग नहीं मिला, ऐसे में उसके संचालक को छोड़ दिया गया है। भवानी सिंह से अभी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा भी कुछ सामरिक महत्व की सूचनाएं दुश्मन देशों तक पहुंचाने की आशंका में पूछताछ की जा रही है।

पाकिस्तान की सेना करवाती है हनी ट्रैप
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के कारण आसपास के क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना हनी ट्रैप करवाती है। पाकिस्तानी लड़कियां खुद को पत्रकार बताते हुए दोस्ती बढ़ाती हैं और महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करती हैं। पिछले साल फरवरी में ही महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में कैंटीन चलाने वाले विक्रम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वो पाकिस्तानी लड़कियों के संपर्क में था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *