भगवान श्री महावीर कथा के पोस्टर का विमोचन

भगवान श्री महावीर कथा के पोस्टर का विमोचन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 अप्रैल। राष्ट्रसंत, डॉ. आचार्य प्रवर श्री दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब ( निराले बाबा) के मुखारबिंद से 5 अप्रैल 2024 गंगाशहर में सेठिया भवन में प्रारंभ होने वाली भगवान श्री महावीर कथा के पोस्टर का विमोचन श्री जैन श्वेतांबर निराला संघ के सभी सदस्यो ने गुरुदेव श्री निराले बाबा के साथ मिलकर किया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उससे पूर्व दिव्यानंद निराले बाबा के मुखारबिंद से मंगलाचरण से सामूहिक नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिव्यानंद निराले बाबा ने बताया कि बीकानेर के इतिहास में प्रथम बार भगवान महावीर कथा ज्ञान महायज्ञ का कार्यक्रम दिनांक 5 अप्रैल 2024 को कलश यात्रा की शोभा यात्रा निकाल कर महावीर चौक पर स्थित सेठिया भवन में प्रारंभ होगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशाल नाहटा ने बताया कि कल दिनांक 2 अप्रैल 2024 को प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान की जन्म जयन्ती भव्यातिभव्य रूप मनाई जायेगी प्रातःकालीन 8 बजे पालकी यात्रा निकालेगी। भगवान को रथ में बिठाया जायेगा। बैंड बाजे के साथ नाचते झूमते ये यात्रा निकलेगी। इस अवसर पर नवरत्न मल संचेती ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पंकज भादाणी जैन ने भगवान महावीर कथा के पोस्टर सभी स्थानो पर लगाने की जिम्मेवारी ली। इस अवसर पर लहर चंद सिपाणी,शिखर चंद सिपाणी, जितेन्द्र सिपाणी, पान मल मिनी, प्रेम कुमार मिनी, शिखर चंद रांका, रिषभ रांका, कौशल संचेती, अनूप महात्मा, जसकरण बैद, पंकज भादाणी जैन , पुष्पा देवी बोथरा, किरण देवी बोथरा, शर्मिला नाहटा मंजु बैद, सिम्पी बैद, कंचन बैद, संतोष देवी बैद, अनीता देवी बैद, सरिता बैद आदि अनेकानेक भक्त गण मौजूद थे ।
इससे पूर्व भक्तामर स्तोत्र पाठ का परायण जसकरण बैद गंगाशहर के घर मे हुआ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *