रिद्धि सिद्धी गार्डन में निराले बाबा का माता श्री पद्मावती देवी का अनुष्ठान

रिद्धि सिद्धी गार्डन में निराले बाबा का माता श्री पद्मावती देवी का अनुष्ठान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

निराले बाबा का रिद्धी सिद्धी गार्डन में भव्याति भव्य रूप से मंगल प्रवेश हुआ

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 19 जनवरी। त्रिदिवसीय माता श्री पद्मावती देवी का अनुष्ठान 19 से 21 जनवरी तक भीनासर स्थित रिद्धी सिद्धी गार्डन में भव्यातिभव्य रूप सुसम्मपन्न होगा ।  निराले बाबा ने मंत्रोच्चार करके अनुष्ठान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ये अनुष्ठान अयोधया में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रखा गया क्योंकि जैन धर्म के अनुसार प्रभु श्री राम को णमो सिद्धाणं के रूप में जाप किया जाता है।

pop ronak

वैसे भी श्री आदिनाथ भगवान, अजित नाथ भगवान, अभिनंदन स्वामी भगवान, अनन्त नाथ भगवान आदि बहुत सारे भगवानो की कल्याणक भूमि अयोध्या रही है।

इसलिए ही ये त्रिदिवसीय माता श्री पद्मावती देवी का अनुष्ठान रखा गया है। निराले बाबा ने बताया कि जैन धर्म में प्रभु श्रीराम, श्री कृष्ण भगवान, हनुमान जी की विशेष रूप से पूजन अर्चना की जाती है।

इस दौरान रिद्धी सिद्धी गार्डन के मालिक सुमेर लाल दफ्तरी, सुरेश दफ्तरी,सुनील दफ्तरी, प्राशु दफ्तरी, जयचंद लाल बोथरा, राजकुमार सुराणा, विजय राज बोथरा, सुरेन्द्र चौपड़ा, विशाल नाहटा, आशु सैन, हरी किशन गहलोत, राजकरण डागा, रोहित बोथरा,तरूण रामपुरिया, प्रवीण बोथरा, सतु सेवग, अनूप महात्मा, राम कुमार महात्मा, प्रीति रामपुरिया, तारा देवी बोथरा, स्वाती महात्मा, मंजु देवी बोथरा,अनेक गुरू भक्त उपस्थित थे।

इससे पूर्व भक्तामर स्तोत्र पाठ का परायण भीनासर में स्थित विजय राज रोहित बोथरा के निवास स्थान पर सुसम्मपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *