नगर की चार शख़्सियतों को 19 दिसंबर को शहीदे-आज़म सम्मान अर्पित किया जाएगा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar

बीकानेर ,17 दिसंबर। फ्रेंड्स एकता संस्थान राजस्थान की जानिब से काकोरी ट्रेन कांड के हीरो शहीदे-आज़म अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ान वारसी ‘हसरत’ के 96वें यौमे शहादत के अवसर पर उनकी और उनके साथी शहीदों की याद में 19 दिसंबर 2023 वार मंगलवार को शाम 4:45 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भण्डार बीकानेर में शहीदे-आज़म अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ान वारसी ‘हसरत’ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष शाइर वली मोहम्मद ग़ौरी ने बताया कि शहीदे आज़म सम्मान समारोह की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद होंगे एवं विशिष्ट अतिथि उर्दू के वरिष्ठ शायर ज़ाकिर अदीब होंगे। सम्मानित शख़्सियतों का परिचय संस्कृतिकर्मी संजय सांखला पेश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि उर्दू अदब में की गई ख़िदमात के लिए शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी, हिंदी साहित्य के लिए कवि राजेंद्र स्वर्णकार और राजस्थानी साहित्य के लिए गौरीशंकर प्रजापत एवं खेल लेखक आत्माराम भाटी को खेल लेखन के क्षेत्र में की गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का संचालन युवा साहित्यकार संजय आचार्य ‘वरुण’ करेंगे।
सम्मानित होने वाली सभी शख़्सियतों को सम्मान के क्रम में संस्थान द्वारा सम्मान पत्र, शॉल, माल्यार्पण एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *