तेरापंथ महिला मंडल के कार्यक्रम आयोजित हुए

shreecreates

कोयंबटूर, 8 मार्च।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल कोयंबटूर द्वारा दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । प्रथम चरण जिज्ञासा समाधान का रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत ABTMM के चीफ ट्रस्टी पुष्पा बैगानी द्वारा नमस्कार महामंत्र से किया गया । स्थानीय महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण किया। ।तत्पश्चात स्थानीय महिला मंडल ने ही सुमधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।

CONGRATULATIONS CA CHANDANI
indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती मंजू सेठिया ने आगंतुक महानुभावों का वह मुख्य अतिथियों का स्वागत किया । तमिलनाडु सह- प्रभारी अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारणीय सदस्या श्रीमती अनीता बरडिया द्वारा साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा जी के संदेश का वाचन किया गया । तत्पश्चात आयोजित खुले सत्र में बहनों ने अपनी कई जिज्ञासाएं रखी। जिसका समाधान ABTMM के ट्रस्टी श्रीमती पुष्पा बैंगानी द्वारा बहुत ही सरल तरीके से किया गया।

pop ronak

दूसरे चरण में स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। कोयंबटूर तेरापंथ महिला मंडल की और से अध्यक्षा श्रीमती मंजू सेठिया ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को भावना चोका के लिए राशि का अनुदान दिया।श्रीमती रुचिका बैद ने कविता की सुंदर प्रस्तुति दी ।

स्थानीय तेरापंथ कन्या मंडल की बेटियों ने लक्ष्य नामक नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी। प्रधान न्यासी श्रीमती पुष्पा बैंगानी ने कला अभ्युदय योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा की यह शासन माता को समर्पित है। साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया की हमें अपनी आत्मा के लिए भी जीना चाहिए। हमारा लक्ष्य बड़ा होना चाहिए। हमें संघ के प्रति समर्पित रहना चाहिए। संघ में संस्था में हमें सेवा देनी चाहिए। इसके साथ-साथ परिवार को स्वस्थ रखें। सेवा दें और संस्कारित करें।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती अनीता बरड़िया ने कहा कि लक्ष्य हमारे जीवन की आधारशिला है। लक्ष्य का निर्धारण होना बहुत जरूरी है। लक्ष्य हमें धैर्य परिश्रम दृढ़ हौसला सिखाता है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य हासिल करना है तो तीन बिंदु पर विचार करें तो जीवन सफल हो सकता है माइंडफुल ,मैनेजमेंट और मोटिवेटेड को आधार बताया।धन्यवाद ज्ञापन मंत्री श्रीमती सुमन सुराणा ने किया। दोनों सत्रों का कुशल संचालक महिला मंडल की सह मंत्री ममता पुगलिया व भूतपूर्व मंत्री आरती रांका ने किया। लक्ष्य कार्यशाला का सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल से पुष्पा बैंगानी व अनीता बरडिया के द्वारा स्थानीय अध्यक्ष मंजू सेठिया वह टीम को लक्ष्य कार्यशाला का प्रमाण पत्र दिया गया । इस कार्यक्रम में 65 से ज्यादा बहनों ने उपस्थित होकर इस कार्यशाला को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *