बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से राममय हुआ माहौल

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से राममय हुआ माहौल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 21 जनवरी | एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा रिद्धि सिद्धि भवन में रामलला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया| संस्थान की स्टेट चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया की अयोध्या के राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में व बच्चों को अध्यात्म से जोड़ने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है| संस्थान के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राजू मूलचंदानी ने कहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सौभाग्य का क्षण है और हम सब सौभाग्यशाली है जो इसके साक्षी बन रहे|

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में नन्हे बच्चों हन्नुश्री गुप्ता, आंचल, योनिता,जानवी, भूमिका, परी,कुणाल, अंजलि, उर्मिला, राम, दृष्टि इत्यादि ने रामलीला व नृत्य प्रस्तुत किया,वहीं यश सिंह, निखिल सिंह ने श्लोक व गायन से सबका मन मोह लिया| टीम स्पॉटलाइट के आरव खत्री,जया गौड़ ने शानदार राजस्थानी भक्तिमय प्रस्तुति दी|

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अतिथि डॉ.धनपत कोचर ने कहा राम नाम वह भक्ति मणि है जो सबके अंदर और बाहर प्रकाश कर सकती है| अतिथि सुशील बंसल ने बच्चों को सफल होने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के गुणों को जीवन में शामिल करने को कहा।

इस अवसर पर डॉ. राकेश रावत ने मधुर गीत द्वारा राम नाम के जप से स्वार्थ और परमात्मा दोनों सिद्ध हो जाए का संदेश दिया | कार्यक्रम के संचालक ज्योति रंगा ने सफल संचालन के साथ बच्चों को राम मंदिर के निर्माण से संबंधित कहानी सुनाई|

उपस्थित सभी अतिथियों डॉ.सोहनी कोचर,भामाशाह खेमचंद मूलचंदानी, मधुसूदन अग्रवाल,विजय गोयल, अनिल गर्ग, गुलाब सोनी, गिरिराज पारीक, सुभाष बिश्नोई, कमल शर्मा ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजलि मित्तल, जय सिंह, श्री कृष्ण, रौनक, नरेंद्र सिंह,आदित्य,एलेन जायसी,श्री बजाज आदि के महत्वपूर्ण भूमिका रही|

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *