तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक 2 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा

ऋषभदेव भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक 2 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर 31 मार्च ।अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ बीकानेर शाखा द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष नाहटा ने बताया की इसके तहत आदिश्वर जी मंदिर ,नाहटा मोहल्ला ,बीकानेर में प्रातः 8:00 बजे से ‘शांति धारा अभिषेक’ का आयोजन रखा गया है । संस्था के अध्यक्ष संजय कोचर ने बताया कि भगवान की प्रतिमा पर विभिन्न प्रकार के बीज मंत्रों के उच्चारण के साथ अनेक औषधि युक्त जल से परमात्मा का अखंड अभिषेक किया जाएगा ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

संस्था के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र बरडिया ने बताया कि इस आयोजन को विधि विधान से शौरभ राखेचा पूर्ण करवाएंगे । संस्था के उपाध्यक्ष मनोज कोचर के अनुसार ऋषभदेव परमात्मा की अंग रचना की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के मंत्री श्री दौलतराम जी नाहटा लालजी ने बताया की दोपहर में 1:30 बजे पंचकल्याणक पूजा एवं सायं 7:15 बजे परमात्मा की 108 दीपक की महाआरती तथा सायं 8:00 बजे से भक्ति संध्या का आयोजन भी रखा गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *