महाशिवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत आहूत नारी शक्ति सम्मान के बैनर का भव्य विमोचन हुवा

stba

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!

 

बीकानेर , 2 मार्च। आगामी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्री महोत्सव पर विश्व महिला दिवस का संजोग बना है। इस अवसर पर नारी शक्ति के संस्कृति सम्मान का दिव्य व विशेष अनुष्ठान होगा। सनातन जाग्रति व सनातन पर्वों को परंपरागत तरीको से मनाये जाने के वर्ष पर्यंत जारी महा अभियान के अनुष्ठान जारी है।

L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ ,श्री विप्र महासभा , ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से भारतीय व सनातन जागृति महा अभियान के अन्तर्गत महा शिवरात्रि महोत्सव आहूत किया गया है। महोत्सव के अन्तर्गत विश्व महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान के बैनर का विमोचन समारोह लालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर के प्रांगण में पूजन अनुष्ठान के साधक व पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच की मंगल उपस्थिति में शिवमठ शिवबाडी बीकानेर के स्वामी श्री विमर्शानंद गिरी जी महाराज व ऋषिकेश के स्वामी श्री समानंद गिरी जी महाराज के करकमलों से हुवा।

mona industries bikaner

इस अवसर पर लालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी , लीलाधर आसोपा, रजत दाधीच शंकरलाल जोशी राकेश आसोपा सनातन दर्पण पत्रिका की प्रधान संपादिका श्रीमती संपत दायमा मंजुलता आसोपा ममता शर्मा प्रगति आसोपा आदि उपस्थित हुवे।

पूजन अनुष्ठान में समर्पित योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगुवाई में महा शिवरात्री महोत्सव का अनुष्ठान 8 मार्च 2024 को शहर/ज़िले के 108 शिव मंदिरों में शिव दरबार पूजन अभिषेक भोग आदि के दिव्य व विशेष अनुष्ठान होंगे इस दिवस पूजन की गई सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित शिव दरबार की तस्वीरे वितरित की जायेगी शहर/ज़िले के 108 शिव मंदिरों में क्षेत्र के सनातन धर्मावलम्बियों की भागीदारी के अनुसार पूजन अनुष्ठान के विशेष अनुष्ठान होंगे।
इस दिन विश्व महिला दिवस का संजोग बना है इस अवसर पर नारी शक्ति के संस्कृति सम्मान का दिव्य व विशेष अनुष्ठान होंगे निर्धारित मंदिरों में पुजारियों व मंदिर कमेटी के माध्यम से मंदिर की वरिष्ठ व नियमित महिलाओं को नारी शक्ति का संस्कृति सम्मान प्रदान कर मंदिर में ही सम्मानित किया जाएगा। दोपहर 1.00 बजे से आहूत द्वादश ज्योर्तिलिंगों के पूजन रुद्राअभिषेक के मुख्य अनुष्ठान स्थल हंस पातालेश्वर महादेव मंदिर नागणेचीजी मंदिर बीकानेर व रात्रि कालीन पूजन स्थल लालेश्वर महादेव शिवबाड़ी बीकानेर के पूजन में सहभागी होने वाले परिवारों की महिला सदस्यों को नारी शक्ति के संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य अनुष्ठान हंस पातलेश्वर मंदिर नागणेचीजी मंदिर बीकानेर में दोपहर 1.00 बजे से द्वादश शिवलिंगों के पूजन रुद्राअभिषेक के साथ शुरू होगा जिसमें संतों के सानिध्य में पूजन हो करके प्रवचन होंगे तथा दुग्ध के राबड़िया का भोग शिवदरबार को अर्पित कर भोग का प्रसाद सभी सनातन धर्मावलम्बियों को सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित शिव दरबार की दिव्य व विशेष तस्वीरो के साथ वितरित होगा।

शिवमठ शिवबाडी के महंत श्री विमर्शानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में हर वर्ष होने वाले रात्रिकाल पूजन अनुष्ठान में पूजन अभिषेक में शामिल हों करपूजन में भाग लेने वाले सभी परिवारों की महिला सदस्यों को महाराजश्री के करकमलों से नारी शक्ति का संस्कृति सम्मान प्रदान किया जाएगा पूजन अनुष्ठान में समर्पित व 11 वा चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41 वा सावन मास पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच (अधिष्ठाता श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ , अधिष्ठाता व एराष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा , राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ) की अगुवाई में यह अनुष्ठान संवत् 2080 के शेष चार माह में आने वाले विशेष पर्वो पर दिव्य व विशेष अनुष्ठान आहूत किए जाने की शृंखला के अन्तर्गत महा शिवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत 8 मार्च 2024 को विविध अनुष्ठान के अन्तर्गत हो रहा है।

इस हेतु महिलाओं की आयोजन समिति बनाई गई जो संपत दायमा की अगुवाई में नारी शक्ति सम्मान की व्यवस्था व संचालन करेंगी इसमें मंजुलता आसोपा, उमा पारीक, ममता शर्मा, सरस्वती भार्गव,प्रगति आसोपा ,कविता सोलंकी, कपिला पालीवाल, शारदा जोशी,मथरा ओझा, अंतिमा शर्मा व कल्पना आचार्य की इग्यारह सदस्यीय आयोजन समिति बनाई गई है।

आयोजन सह प्रभारी शंकर लाल जोशी व कैलाश ओझा ने बताया कि विशेष सनातन पर्वों के अनुष्ठान हेतु जारी कलेण्डर के अन्तर्गत महा शिवरात्रि महोत्सव का अनुष्ठान 8 मार्च 2024 के अवसर पर विविध अनुष्ठान के साथ होगा। सवा लाख मन्त्रों से अभिमंत्रित तस्वीरो का वितरण भी होगा इसी दिन शहर/ज़िले के 108 मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे तथा अभिमंत्रित तस्वीरो का वितरण राबड़िया भोग प्रसाद के साथ होगा क्षेत्र के सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा अपने नज़दीक स्थित मंदिरों में अनुष्ठान होंगे।

अभिमंत्रित तस्वीरो का वितरण समारोह 8 मार्च 2024 को सभी 108 मंदिरों सहित हर सनातन भक्तों को संतों के सानिध्य में होगा इसकी जानकारी देते हुवे राकेश आसोपा ने बताया कि आहूत होने वाले वितरण समारोह में मंदिरों व घरों में पूजन हेतु अभिमंत्रित दिव्य व विशेष तस्वीरे संतों के करकमलों से भेंट होगी।
इग्यारवे चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41वे श्रावण मास पूजन अनुष्ठान में दिव्य व विशेष अनुष्ठानो में सवा सवा लाख मन्त्रों से अभिमंत्रित की गए विभिन्न देव चित्र को आकर्षक एकल फोटो फ़्रेम में सजाया गया जो फ़ोटो फ़्रेम सनातन धर्मावलम्बियों को अपने घरों में पूजन दर्शन हेतु दिये जा रहे है।
संतों का सानिध्य रहा – चातुर्मास अनुष्ठान में विभिन्न संतो का सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त हुवा.

152 दिवस का दिव्य एवं भव्य अनुष्ठान ने बीकानेर के सनातन धर्म में नया इतिहास लिखा है। जिले / शहर के 108 मंदिरों में पूजन अनुष्ठानो के साथ गणेश जी, शिव दरबार,राधा कृष्ण, राम दरबार, हनुमान जी,दुर्गा माता,दधीमती माता जी, विष्णु के दस अवतार, लक्ष्मी माता जी व देवी देवताओं की सवा सवा लाख मन्त्रों से 11000 व 21000 प्रतिमाओं को अभिमंत्रित करवा करके निःशुल्क वितरण किया गया। प्रतिदिन दिव्य अनुष्ठान होना अनुपम ईश्वरीय कृपा रही है।

यह अनुष्ठान सनातन जागृति एवम् सनातन पर्वों को पारंपरिक रूप से सभी सनातन धर्मावलम्बियों की सामूहिक उपस्थिति व सहभागिता के पावन से उद्देश्य से पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच द्वारा पिछले 41 वर्षों से लगातार किया जा रहा है

 

CHHAJER GRAPHISथार एक्सप्रेसshree jain P.G.College

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *