मौलाना हत्याकांड: अश्लील और अप्राकृतिक संबंध वाले स्कैंडल की खौफनाक कहानी, जानिए बच्चे कैसे बने कातिल ?

मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या का रविवार को अजमेर जिला पुलिस ने खुलासा किया है।
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

अजमेर, 12 मई। राजस्थान के अजमेर शहर में एक मौलाना की हत्या के मामले में आज पुलिस ने पूरी वारदात से पर्दा उठा दिया। जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के खानपुरा स्थित मोहम्मदी मस्जिद में कुछ दिनो पूर्व हुई मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या का रविवार को अजमेर जिला पुलिस ने खुलासा किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने बताया कि कंचन नगर में मोहम्मदी मस्जिद के मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या मस्जिद में रहने वाले बच्चों ने ही की थी । इस मामले में पुलिस ने छह नाबालिगों को डिटेन किया है। साथ ही पुलिस ने बच्चों की निशानदेही पर मौलाना का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है ।

pop ronak

इस वजह से हुई मौलाना की हत्या

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मौलाना मस्जिद में रहने वाले बच्चों को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ गलत हरकतें करता था। इसी वजह से बच्चे परेशान थे। इसके बाद सभी बच्चों ने मौलाना को मौत के घाट उतारने की ठान ली थी।

मामले की जानकारी देते हुए अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 27 अप्रैल की रात को ढाई से तीन बजे के बीच मे मोहम्मदी मस्जिद में रहने वाले उत्तर प्रदेश के शाहबाद रायपुर, जिला रामपुर निवासी 32 वर्षीय मौलाना मोहम्मद माहिर की हत्या हुई थी । हत्या के बाद पुलिस ने मस्जिद में रहने वाले बच्चों से जानकारी जुटाई तो उसमें तीन अज्ञात हमलावरों द्वारा लाठी डंडों से पीटकर मौलाना की हत्या करने की बात सामने आई थी ।

अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए करता था प्रताडित

एसपी बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम ने हर एंगल से मामले की जांच की। बच्चों की ओर से बताई गई कहानी का कोई परिणाम नहीं निकला तो पुलिस ने बच्चों से दोबारा पूछताछ की । इसमें सामने आया कि मदरसे में पढ़ने वाले पांच बालको का मौलाना माहिर द्वारा कुछ समय से यौन शौषण किया जा रहा था। अश्लील हरकते और उन्हें अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था ।

25 अप्रैल को मौलाना माहिर अपने साथ एक बालक को लाया था, जिसके साथ भी मौलाना माहिर की ओर से अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। तब उस बालक ने इस बात का सभी जगह खुलासा करने को कहा था, लेकिन मौलाना में उसको रुपए का लालच दिया और चुप रहने की बात कही ।

26 अप्रैल की रात ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम

जब उस बालक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी साथ में पढ़ने वाले अन्य बच्चों को दी, तो सभी ने अपनी -अपनी व्यथा सुनाई। मौलाना माहिर उनके साथ भी कई बार गलत हरकत कर चुका है। वह किसी को बताने के लिए डराता भी है । इसके बाद सभी ने एक राय होकर 26 अप्रैल की रात मौलाना को मौत के घाट उतार दिया ।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि मौलाना बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था। उनको मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता था। इसी से परेशान होकर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे 26 अप्रैल को मेडिकल की दुकान से नींद की गोलियां लेकर आए। बूंदी के रायते में नींद की गोली पीसकर मिला दी । सभी बच्चों ने प्लान बनाया था कि आज रात को कोई नहीं सोएगा। कुछ समय बाद मौलाना माहिर मस्जिद में स्थित कमरे में सो गया तो वह बच्चे मस्जिद के पीछे गली मे पड़े कबाड़ से डंडा लेकर आए। कमरे में सो रहे मौलाना माहिर के सिर पर वार कर दिया और रस्सी से मौलाना के गले मे फंदा लगा उसे मौत के घाट उतार दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *