वीर चक्र शहीद रफीक खान के नाम से स्वीकृत तिराहे का काम फाइलों में अटका

वीर चक्र रफीक खान
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 25 जनवरी। बीकानेर सिन्धी सिपाही समाज के जागरूक समाज सेवी मईनुदीन कोहरी ने बताया कि 1971 भारत पाक युद्ध के वीर चक्र शहीद रफीक खान के नाम से स्मारक बनाने का प्रस्ताव वर्तमान जिला कलेक्टर ने संभागीय आयुक्त को भेजा था ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तत्कालीन संभागीय आयुक्त द्वारा 18 नवंबर 2022 को मीटिंग में मूर्ति स्मारक निर्माण के प्रस्ताव संख्या 02 के अनुसार इंडस्ट्रीयल एरिया 11 नं. रोड़ के तिराहे पर स्मारक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे कर इस का निर्माण कराने की एजेंसी नगर विकास न्यास बीकानेर को जिम्मा सौंपा था। इसी दौरान नगर निगम बीकानेर की साधारण सभा ने भी इसी तिराहे का प्रस्ताव पारित किया गया ।

pop ronak

बड़े खेद की बात है कि वीर चक्र की दोनों एजेंसियों ने उपेक्षा की है जब कि अन्य प्रस्ताव जो इसके साथ पारित किए गए उन मे से कई के उद्घाटन भी हो गए। ये मानसिकता बीकानेर मूल के शहीद को 52 साल बाद भी सम्मान नही मिलना क्या कहती है ? जिला प्रशासन , नगर निगम , नगर विकास न्यास बीकानेरी ने ” फाइलों ही फाइलों में फर्ज की अदायगी ” की है। इस लेट लतीफी के लिए कौन ज़बाब देह है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *