तीन लोग गिरफ्तार ,1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की गई

चूरु में स्कूली बच्चों के सड़क दुर्घटना मामले में घोर लापरवाही के मद्देनजर मेघसर प्रधानाचार्य निलंबित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गुवाहाटी, 8 दिसंबर । असम पुलिस ने करीब 1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणवज्योति गोस्वामी ने एक बयान में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार शाम को बसिस्था थाना क्षेत्र के बालूघाट में छापेमारी की और एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया।

pop ronak

उन्होंने बताया कि उसके पास से कुल 27 शीशियां जिनमें 36.05 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक स्कूटर और कुछ नकदी जब्त की गईं।

गोस्वामी ने कहा, ”गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस ने दिसपुर थाना क्षेत्र के बेलटोला बाजार में एक घर की तलाशी ली तथा दो और मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।”

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने 138 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन जब्त किए। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *