स्वर्गीय मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्वर्गीय मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 16 फ़रवरी। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद जी पारीक की 17वीं पुण्यतिथि पर जस्सूसर गेट स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा की मूलचंद पारीक द्वारा किए गए सर्वांगीण विकास को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने उनके साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा की वे बीकानेर विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी थे।
उनके प्रचार के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू आए थे में उस समय बालक था , नेहरू जी ने मूलचंद पारीक जी की तारीफ करते हुए कहा की गांधीवादी विचार धारा के आप के प्रत्याशी ने बीकानेर के उत्थान के लिए खूब काम किए है। संस्था के अध्यक्ष कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा की स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक के द्वारा बीकानेर के विकास में दिए गए योगदान को भुलाया नही जा सकता।

pop ronak
BC opening

उन्होने मेडिकल कॉलेज सेटे लाईट अस्पताल बनाने में उनका विशेष योगदान रहा है। बाल संत छैल बिहारी जी ने कहा की बीकानेर की धरा धन्य है। जहां मूलचंद पारीक जैसे सादगी पुर्ण नेता ने जन्म लिया और उनके द्वारा किए गए कार्यों से जनता लाभान्वित हुई । उन्होंने कहा की उनकी विरासत को जिंदा रखना समाज का कर्तव्य है।

विशिष्ट अतिथि विजय कोचर ने अपने पिता रामरतन कोचर व मूलचंद जी के साथ आजादी की जंग के संस्मरण साझा किए । समाज सेवी गो सेवक देवकिशन चांडक (देवश्री)ने कहा की वे मंजे हुए राज नेता के साथ जन जन के हितेषी थे। उनके योग दान को भुलाया नही जा सकता। युवा वर्ग को उन के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है ।

पारीक समाज के ट्रस्टी गिरिराज पारीक ने सभी का आभार जताते हुए कहा की मूलचंद पारीक बीकानेर की धरोहर थे। प्रति वर्ष आप उनकी पुण्य तिथि भाग लेकर जो कीमती समय आजादी के मसीहा के लिए निकालते है, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि हे । डॉक्टर मिर्जा हैदर बैग ने नगर निगम के आयुक्त केशरी चंद मीणा द्वारा प्रतिमा की साफ सफाई प्रतिमा पर पुष्पमाला सजावट के लिए उनका आभार प्रकट किया ।

सेवादल के नर्सिंग महाराज ने कहा की स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देना हमारा दायित्व हे । पार्षद शुशील पारीक ने भी अपने विचार रखे ।विप्र सेना के जिलाध्यक्ष इंद्र जाजड़ा , महेंद्र जाजड़ा , पवन सारस्वत , कांग्रेस नेता प्रेम जोशी , एजाज पठान, मनोज चौधरी, ओपी भैया , भारत श्रीमाली ,नरेंद्र नाथ एडवोकेट संतोष पारीक , गोपी बिश्नोई मुकेश सारस्वत ,नारायण सोनी , नरेंद्र पारीक, मूलचंद पारीक, भवर पारीक , राकेश पारीक ,पाडाय माता मंदिर के अध्यक्ष गिरधर गोपाल व्यास , सचिव एडवोकेट द्वारका दास पारीक , धीरेंद्र हर्ष ,नारायण बिहानी , पृथ्वी सिंह ,शिव दाधीच ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए । भगत सिंह ग्रुप के पवन राठी , सूरज सिनेमा के निदेशक रवि पारीक भी मौजूद रहे , नथु भाटी राधे श्याम राठी आदि अनेक जनो ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया ।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *