बीकानेर के लालगढ़ में शंटिंग के दौरान दो डिब्बों में टक्कर, एक-दूसरे के ऊपर चढ़े

बीकानेर के लालगढ़ में शंटिंग के दौरान दो डिब्बों में टक्कर, एक-दूसरे के ऊपर चढ़े
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 14 नवम्बर। बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास यार्ड एरिया में शंटिंग एरिया में दो यात्री रेल गाड़ियों के डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। सूचना मिलने के साथ ही रेलवे टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। हालांकि ये मॉक ड्रिल थी। अभ्यास के तौर पर बचाव दल को अलर्ट किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रेलवे के स्थानीय प्रवक्ता धुनीलाल कुमावत ने बताया- कभी रेल हादसा होने की स्थिति से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल, पुलिस बल और अधिकारी-कर्मचारी कितने अलर्ट हैं? इसे परखने के लिए इस तरह की मॉक ड्रिल होती है।

pop ronak

गुरुवार को लालगढ़ में दो डिब्बों को एक-दूसरे के ऊपर रखा गया ओर इसके बाद ये सूचना प्रसारित की गई कि शंटिंग के दौरान दो डिब्बों में टक्कर हो गई है। डिब्बों में चालीस यात्री है। इसके बाद रेलवे के जिम्मेदारी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल व अन्य तुरंत मौके पर पहुंचे। मॉक ड्र्रिल का पता चलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

रेलवे के उप मंडल प्रबंधक रूपेश कुमार ने मीडिया को बताया- ये मॉक ड्रिल थी, जिसमें चालीस यात्रियों को फंसा हुआ बताया गया था। इसके बाद सभी टीमें एक साथ पहुंची और यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। रेलवे आमतौर पर इस तरह के ऑपरेशन करता रहता है।इससे कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी हो जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *