चोरी की 26 बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

चोरी की 26 बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग जगह से की बरामद, सस्ते दामों में बेचते थे

बीकानेर , 22 अगस्त। बीकानेर में बाइक चोरी के मामले बढ़ने के साथ ही पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। कोटगेट पुलिस ने एक साथ 26 बाइक जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक की डिटेल सार्वजनिक की जा रही है, ताकि संबंधित मालिक वापस ले सकें। इससे पहले चौबीस बाइक बरामद हुई थी। ये सभी बाइक एक कांस्टेबल की इंटेलिजेंस के दम पर बरामद हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने बताया- पिछले दिनों चोरी हुई बाइक की पड़ताल करते हुए दो युवकों भंवरलाल और लक्ष्मण राम को गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग जगह से 24 बाइक बरामद की गई। पुलिस ने सभी बाइक की रिपोर्ट तैयार की है, जिसे सार्वजनिक किया जा रहा है। ये बाइक बीकानेर शहर में ही अलग-अलग जगहों से चोरी की गई थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गांवों में बेचते थे सस्ते दामों पर

चोरी की बाइक बीकानेर या बीकानेर से बाहर गांवों में सस्ती रेट पर बेच दी जाती है। महज दस से पंद्रह हजार में बाइक लेने के लालच में लोग चोरी की बाइक खरीद लेते हैं। कई बार ऐसी बाइक ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ जाती है, जिसके बाद चोरों को पकड़ा जाता है।

कांस्टेबल की विशेष भूमिका

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अकेले कांस्टेबल श्रीराम की इंटेलिजेंस के दम पर पुलिस ने 50 मोटर साइकिल बरामद हुई है। अभी 26 बाइक बरामद हुई है जबकि 24 पहले बरामद की गई थी। सभी श्रीराम के प्रयासों का नतीजा है। इसमें कुछ बाइक जोधपुर से बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि कांस्टेबल को सम्मानित करने के लिए सिफारिश की जा रही है।

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *