दो स्कूटी में भिड़ंत में दो महिलाएं घायल, बांगड़ अस्पताल में कराया भर्ती

बीकानेर , 23 फ़रवरी। डीडवाना शहर में सालासर रोड पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास एक सड़क हादसा हो गया। दो स्कूटी की आमने सामने टक्कर में दो महिलाएं घायल हो गईं।


घायल महिला सुशीला और बसंतीघर की ओर जा रही थीं। संतोषी माता मंदिर के पास उनकी स्कूटी की टक्कर एक दूसरी स्कूटी से हो गई। हादसे में दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं।


मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की। उन्होंने निजी वाहन से घायल महिलाओं को राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में डॉक्टर्स द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने सड़क सुरक्षा पर जोर दिया है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है। इससे ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।