पालनहार योजना के तहत 31 जनवरी तक करवाना होगा वार्षिक सत्यापन

बहाव क्षेत्र में खनन लीज स्वीकार नहीं करने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश- 2 हजार 711 बच्चों का वार्षिक सत्यापन होना शेष
बीकानेर, 3 जनवरी। पालनहार योजना के तहत लाभान्वित हो रहे बच्चों का वार्षिक सत्यापन 31 जनवरी से पूर्व करवाना आवश्यक है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने विद्यालयों में अध्ययनरत पालनहार योजना से लाभांवित बच्चों का वार्षिक सत्यापन के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी में पंजीकृत 0-6 वर्ष के बच्चों के वार्षिक सत्यापन करवाने के लिए उपनिदेशक महिला बाल विकास को भी निर्देशित किया गया है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि जिले में इस योजना के तहत 14 हजार 302 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं जिनमें से अब तक 11 हजार 591 बच्चों का वार्षिक सत्यापन हुआ है। इस योजना के तहत 2 हजार 711 बच्चों का वार्षिक सत्यापन होना शेष है। सभी पात्र बच्चों का 31 जनवरी से पूर्व अति आवश्यक रूप से वार्षिक सत्यापन करवाना होगा, जिससे लाभार्थियों को समय पर भुगतान मिलना सुनिश्चित करवाया जा सकेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पंवार ने बताया कि भौतिक सत्यापन या नवीनीकरण के लिए शााला दर्पण पोर्टल पर आधार नम्बर, अपडेट किये गये बच्चों का शाला दर्पण से स्वतः वार्षिक सत्यापन हो जायेगा। उन्हें अलग से सत्यापन करवाने की आवश्यकता नहीं है। जिन बच्चों के आधार नम्बर शाला दर्पण पर अपडेट नहीं है, उनके आधार नम्बर. शाला दर्पण पर अपडेट करवाये जाने है।
एसजेएडी पालनहार स्कीम एप के माध्यम से फेस रिकग्निशिन प्रक्रिया के द्वारा शेष रहे पालनहारों व बच्चों का सत्यापन या नवीनीकरण करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन पालनहारों बच्चों का वेबसर्विस एप के माध्यम से वार्षिक भौतिक सत्यापन अथवा नवीनीकरण (रिन्यूअल) नहीं किया गया है, ऐसे पालनहारों व बच्चों का पृथक से ई-मित्र कियोस्क केन्द्र पर अध्ययनरत प्रमाण पत्र अपलोड कर विभाग के संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में जाकर वार्षिक भौतिक सत्यापन अथवा नवीनीकरण करवाया जा सकता है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *