एसजेपीएस ग्रेजुएशन सेरेमनी से किया भावी पीढ़ी का स्वागत

एसजेपीएस ग्रेजुएशन सेरेमनी से किया भावी पीढ़ी का स्वागत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 23 मार्च। श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर के सभागार में ग्रेजुएशन सेरेमनी का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाला अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर,सचिव सी ए माणक कोचर, प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी एवं एकेडमिक प्रभारी मीना जैन ने दीप प्रज्वलन, ओमकार मंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में पधारे हुए अभिभावकगण का हार्दिक अभिनंदन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही मोहक अंदाज में नवकार मंत्र की प्रस्तुति दी गईं । विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास और विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं के साथ शिक्षण के बढ़ते आयाम को पीपीटी के माध्यम से दर्शाया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषण में प्रेप क्लास के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण के आधारभूत सोपान को पार कर प्रथम कक्षा की ओर प्रस्थान करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी एवं उपस्थित अभिभावकगण का शाला के प्रबंधन, स्टाफ एवं मदर टीचर्स के रूप में पूरी निष्ठा और लगन से कार्य कर रही अध्यापिकाओं में उनके विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शाला के परंपरागत व्यवहार के बने रहने के प्रति आश्वस्त किया।

काव्या कोचर एवं यदुनंदन पुरोहित ने ग्रेजुएशन स्पीच देते हुए अध्यापकगण एवं शाला का आभार व्यक्त किया। जहाँ एक ओर कृष्ण की मोहक लीलाओं को प्रस्तुत किया वहीं दूसरी ओर देश के शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हुए नाट्य प्रस्तुति एवं ऑर्केस्ट्रा पर संगीत का अद्भुत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को दाँतोँ तले उंँगली दबाने पर मजबूर कर दिया। जिसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो भेंट किए गए।

शाला के अध्यक्ष ने भारत के विकास में योगदान देने वाली नवोदय पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और शिष्टाचार की भयमुक्त मूलभूत शिक्षा देते रहने का संकल्प दोहराते हुए बच्चों को मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचने की आवश्यकता पर बल दिया।
सचिव महोदय सी.ए. माणक कोचर ने विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अभिभावकों को आश्वस्त किया | सीईओ सीमा जैन ने विद्यार्थियों को अग्रिम सत्र में और अधिक सफलता अर्जित करने हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की ।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *