फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत योग एवं प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला का आयोजन

फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत योग एवं प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra

चेन्नई , 29 जुलाई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित फिट युवा हिट युवा के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई एव किशोर मंडल द्वारा आयोजित योग एवं प्रेक्षाध्यान की कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। तेयुप चेन्नई अध्यक्ष संदीप मुथा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा योग करने से हम निरोगी रहगे जिससे हम अपना और समाज का कल्याण कर सकेंगे और आगे भी हम इस प्रकार के आयोजन करते रहेंगे।

pop ronak

किशोर मण्डल प्रभारी हरीश भंडारी ने योग कार्यशाला में सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम मे प्राणयाम, डीप ब्रीथिंग, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न प्रकार की क्रिया करवाकर कार्यक्रम को संपादित करवाया, इस अवसर पर तेयुप एव किशोर मंडल सदस्यों को उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार किशोर मंडल संयोजक विशाल सिंघी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *