युवक ने घर में किया सुसाइड:परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटका मिला

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

 

बीकानेर , 8 मई। एक युवक ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। परिजनों के आवाज लगाने पर वह बाहर नहीं आया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटका मिला। हादसा बीकानेर के बांद्रा बास का है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परिजन पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।

pop ronak

कमरे से बाहर नहीं आने पर गेट तोड़ा

जानकारी अनुसार बांद्रा बास क्षेत्र के रहने वाले सुभाष (46) पुत्र मक्खनलाल ने बुधवार दोपहर सुसाइड किया। परिजनों का कहना है कि वह काफी देर तक अपने कमरे में था। आवाज लगाने पर भी बाहर नहीं आने पर कमरे का गेट तोड़ा गया। अंदर युवक फंदा लटका था। उसे तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड का कारण नहीं आया सामने

घटना की सूचना पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। कोटगेट पुलिस थाने के एएसआई अशोक पाल व ओमप्रकाश की निगरानी में शव को मॉच्यूरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं की है। खिदमतगार संस्था के सोयेब, हाजी ज़ाकिर, ताहिर हुसैन, रमज़ान अली, मो. जुनैद, मो सतार, राजकुमार खड़गावत ने शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *