सोमवार , 01 जनवरी देश दुनिया के 43 खास समाचार

stba

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
पौष कृष्ण पक्ष पंचमी, नववर्ष- 2024 की शुभकामनाएं
=================================
1 प्रधानमंत्री मोदी 2-3 जनवरी को तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल का दौरा करेंगे।
2 भारत में नए साल 2024 के आगाज पर , नई दिल्ली से लेकर गोवा तक जश्न में डूबे लोग।
3 श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर पहली बार मनाया नए साल का भव्य जश्न, देर रात तक रही रौनक।
4 2024 में राजनीति, खेल, विज्ञान, सिनेमा, अध्यात्म की दुनिया में बहुत खास होने वाला है। साल की शुरुआत में ही अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के साथ इस साल आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
5 BJP के ल‍िए ‘लकी’ साबित हुआ 2023, ह‍िंदीभाषी राज्‍यों में लहराया परचम, आम चुनाव के लिए सजा दिया मंच।
6 2024 आम चुनाव: अभी यह अंगड़ाई, फरवरी से शुरू होगी बड़ी लड़ाई; NDA-INDIA ने तेज की तैयारियां।
7 2024 में मोदी की गारंटी’ , ‘कमंडल में मंडल’ से भाजपा को जीत की उम्मीद।
8 विदेशों में आतंक फैलाने वालों पर NIA का ऐक्शन, 43 संदिग्धों की हुई पहचान; टूटेगी खालिस्तान की कमर।
9 ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ से भी ज्यादा लोकप्रिय है पीएम मोदी की ‘मन की बात’, त्रिपुरा के सीएम का बड़ा दावा। प्रश्न – क्या श्री राम व श्री कृष्ण से भी बड़े हैं मोदी ?
10 अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के नाम पर पैसा ठगने का हो रहा प्रयास, विहिप ने लोगों को सचेत किया।
11 राम मंदिर में 44 दरवाजे, 14 सोने से जड़े, गर्भगृह तक लिफ्ट से पहुंचेंगे बुजुर्ग।
12 तीन 3 महीने में 4.13 लाख करोड़ कर्ज लेंगे सभी राज्य, नई सरकार वाले राज्य उधार लेने में आगे; MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ टॉप-10 में शामिल।
13 IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी अरेस्ट, सभी BJP IT सेल के मेंबर; कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। प्रश्न खड़ा हुआ क्यों नहीं दिया पुलिस रिमांड ?
14 सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा 31 दिसंबर, नए साल के पहले दिन येलो अलर्ट जारी, सर्द हवा से बढ़ेगी ठंड।
15 राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह है : मन की बात में बोले पीएम मोदी।
16 प्रधानमंत्री ने कहा विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से हम ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और गति को बनाए रखना है।
17 प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य को लेकर फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर देने की नसीहत दी।
18 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस साल आखिरी बार जनता से मन की बात की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में ऑस्कर पुरस्कार विजेता “आरआरआर” का गाना ‘नाटू-नाटू’ और शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ का भी जिक्र किया।
19 मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ आतंकी संगठन घोषित, अमित शाह बोले- इस्लामी शासन स्थापित करने का था प्रयास।
20 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया है कि तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (TeH) को बैन कर दिया गया है. तहरीक-ए-हुर्रियत भारत के खिलाफ साजिश रच रहा था।

L.C.Baid Childrens Hospiatl
आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

21 भाजपा के झूठ हैं सबसे मजबूत, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज,‘‘नरेन्द्र मोदी जी, 2023 का आज आखिरी दिन है। आपने कहा था कि 2022 तक ही हर किसान की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। हर हिंदुस्तानी के पास घर होगा और उसमें चौबीसों घंटे बिजली मिलेगी। अर्थव्यवस्था 5,000 अरब डॉलर की हो जाएगी।
22 भाजपा 2014 और 2019 के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में तीसरी बार प्रचंड जीत हासिल करने के मिशन पर है।
23 देश में 24 घंटे में कोरोना के 841 मरीज मिले, 3 की मौत; 227 दिनों में यह सबसे ज्यादा।
24 देश से नक्सलवाद खत्म करने को अभियान तेज, CAPF के तीन हजार जवान ओडिशा से छत्तीसगढ़ जाएंगे।
25 पहले केंद्र में मंत्री, अब राजस्थान कैबिनेट में एंट्री; रोलर कोस्टर की तरह राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का सियासी सफर।
26 राजस्थान के नागौर में ट्रिपल मर्डर,नागौर के पादूकंला गाँव में दंपती समेत बेटी का बेरहमी से कत्ल।
27 मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 7 राज्यों में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, पंजाब-जम्मू में जीरो विजिबिलिटी; श्रीनगर में तापमान माइनस 3.4º सेल्सियस।
28 अब खुलेगा ब्लैक होल का राज, ISRO ने फिर रचा इतिहास, XPoSat लॉन्च।
29 रिकॉर्ड, पुराना एजेंडा और साउथ में एंट्री; 2024 में BJP के तीन टारगेट।
30 चाकू-छुरी बनाता है अंजू का पति नसरुल्लाह, भारत में यहां बसने की तैयारी।
31 नए साल में शेयर बाजार Not Happy, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले।
32 गाजा से कीव तक तबाही के बीच नए साल की सुबह; इजरायल और रूस बरसा रहे बम।
33 नए साल पर झारखंड में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने के कारण पिकनिक मनाने जा रहे 6 युवकों की मौत।
34 केजरीवाल ने तय किया नए साल का टारगेट, लोकसभा के अलावा एक राज्य पर फोकस।
35 उत्तराखंड में जमीन खरीद पर बड़ा फैसला, बाहरी के लिए अगले आदेश तक रोक।
36 नव वर्ष के पहले दिन पीएसएलवी रॉकेट ने एक्‍सपीओसैट के साथ भरी उड़ान।
37 इजराइल-हमास संघर्ष: गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 21,822 तक पहुंचा।
37 ट्रंप के लिए 2024 मुश्‍किलों भरा नया साल होने की संभावना। 38 38 नितिन करीर बने महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव, विवेक फणसलकर प्रभारी डीजीपी नियुक्त।
39 राजस्थान के नवनियुक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सीएम भजन लाल शर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट की।
40 अमेरिकी नौसेना ने लाल सागर में जहाज पर हमले के बाद हूती लड़ाकों को मार गिराया।
41 मणिपुर के सुरक्षाबलों पर हमले को लेकर चिंतित सीएम बीरेन सिंह, बताया- केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल।

mona industries bikaner

42 हालिया हमलों के बाद भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बढ़ाई निगरानी, विध्वंसक और फ्रिगेट वाले कार्य समूहों को किया तैनात।
43 हमारे बच्चे जश्न मना रहे, गाजा में बच्चों की हत्या हो रही’, इजरायल-हमास युद्ध को लेकर नए साल में बोलीं प्रियंका गांधी।

==============================

CHHAJER GRAPHISथार एक्सप्रेसshree jain P.G.College

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *