CM भगवंत मान का नया आशियाना, पत्नी-बेटी के साथ किया गृह प्रवेश

  • खिलौने लेकर बधाई देने पहुंचे विधायक

जालंधर , 27 जून। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना नया आशियाना मिल गया है। वे चंडीगढ़ से पत्नी और बेटी के साथ जालंधर शिफ्ट हो गए हैं। CM भगवंत मान के साथ उनका पूरा परिवार भी जालंधर में शिफ्ट हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत मान ने जालंधर कैंट इलाके में एक मकान किराए पर लिया है। आज बुधवार को सीएम मान ने अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी के साथ गृह प्रवेश किया है।

pop ronak

सीएम भगवंत मान पूरी सुरक्षा के बीच परिवार सहित उक्त मकान में पहुंचे और गृह प्रवेश किया। जालंधर के दीप नगर इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जालंधर के उक्त उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां कड़ी कर दी हैं।

CHHAJER GRAPHIS

आपको बता दें कि सीएम मान का उक्त मकान करीब 131 मरले में बना हुआ है, जिसमें पिछले 1 महीने से डेंटिंग पेंटिंग का काम चल रहा था। पहले चर्चा थी कि सीएम मान सोमवार को गृह प्रवेश करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार शाम को सीएम मान दीप नगर पहुंचे और गृह प्रवेश किया।

CM मान ने जालंधर कैंट के दीप नगर में अपना नया डेरा डाला है। इस नए घर में CM मान ने पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर मान और बेटी के साथ गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश के बाद सीएम मान के मंत्री और AAP के नेता उनसे मिलने पहुंचे।

CM मान का नए घर में गृह प्रवेश

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनका परिवार हफ्ते में दो दिन यहां रहेंगे और बाकी के दिन चंडीगढ़ में रहेंगे। CM मान का जालंधर वाला घर करीब 131 मरले में बना हुआ है। इस घर में पिछले 1 महीने से डेंटिंग पेंटिंग का काम हो रहा था। CM मान के गृह प्रवेश के साथ ही यहां पर पुलिस ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। घर के चारों तरफ पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

खिलौने लेकर पहुंचे विधायक

जालंधर के घर में CM मान के गृह प्रवेश के बाद सैंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा उनसे मिलने के लिए अपने साथ बहुत सारे खिलौने लेकर पहुंचे। विधायक रमन अरोड़ा ने सारे खिलौने सीएम मान की बेटी नियामत के लिए लेकर आए थे। विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि उपचुनाव के बाद भी सीएम मान जालंधर के घर में रहेंगे। यहां वह लोगों की समस्याओं सुनेगे और उसका हल करवाएंगे। विधायक ने बताया कि CM मान ने जालंधर में रहने का फैसला ही इस लिए किया है ताकि वह दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ा सके।

2027 तक रुकने का प्लान

उनका यह नया ठिकाना केवल उप-चुनाव तक एक महीने के लिए नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। जानकारी के अनुसार, CM मान सप्ताह में 2 दिन इसी घर में रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे वह दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में रहेंगे।

इससे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि लोकसभा उप-चुनाव के दौरान CM मान और उनकी टीम होटलों में रुकी थी, लेकिन इस बार उप-चुनाव के लिए CM मान ने जालंधर में घर किराए पर लेने का फैसला किया है।

विधानसभा की 117 में से 92 सीटें जीती थी AAP

जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर आप ने अपना उम्मीदवार मोहिंदर भगत को बनाया है। सीएम मान उन्हीं के लिए यहां से प्रचार करेंगे। पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। पिछला चुनाव मार्च 2022 में हुआ था, जिसमें AAP को 92 और कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। जबकि, 7 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं। उस चुनाव में AAP के कई ऐसे उम्मीदवार जीते जिन्हें राजनीति का कोई अनुभव भी नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *