कल को बेहतर बनाने के लिये बच्चो की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता – गौतम दक

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!

जैन महासभा के कार्यक्रम में सहकारिता एव उडडयन मन्त्री ने 30 भामाशाहो का किया सम्मान

बीकानेर , 12 जनवरी। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधी संस्था जैन महासभा द्वारा आज गंगाशहर के आशीर्वाद भवन के सभागार में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं उडडयन मंत्री गौतमकुमार दक, संस्था के अध्यक्ष विनोदजी बाफना, महामंत्री मेघराज बोथरा, बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धिकुमारी, बीकानेर पश्चिम के विधायक जेटानंदजी व्यास, समारोह के प्रायोजक जयचंदलालजी डागा, चन्दप्रकाश नौलखा, भारतीय जनता पार्टी शहर के महामंत्री मोहन सुराणा, पुर्व महापौर नारायणजी चौपडा उपस्थित थे।

L.C.Baid Childrens Hospiatl

सर्वप्रथम संस्था के महामंत्री मेघराजजी बोथरा ने दीप प्रज्जवलन मंत्र का उदघोष किया तत्पश्चात मंचस्थ अतिथिगणो के साथ संस्था के पुर्व अध्यक्ष इन्द्रमल सुराणा, जयचंदलाल डागा , जैन लुणकरण छाजेड, सुरेन्द्र जैन ने भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यकम का आरंभ किया।

mona industries bikaner

पांच पदो की वंदना मंगलाचरण के रूप में जैन महासभा महिला मण्डल की सदस्याओ ने मंगल मंगल मंगल होवे सब मिल भावना भावे है का गायन किया। स्वागत उदबोधन संस्था के अध्यक्ष विनोद बाफना ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह हमारे लिये गौरव का विषय है कि मंत्री नियुक्त होने के पश्चात गौतमकुमार दक का बीकानेर पदार्पण हुआ है हम जैन महासभा से आपका स्वागत करते है। उन्होंने सभी आगुन्तकों का भी स्वागत किया।


जैन महासभा के कार्यक्रम में सहकारिता एव उडडयन मन्त्री का अभिनन्दन करते हुए जैन महासभा के पदाधिकारीगण व पूर्व अध्यक्षगण

मुख्य अतिथि गौतमकुमार दक के जीवन परिचय से संस्था के सहमंत्री विजय बाफना ने रूबरू करवाया। जैन महासभा द्वारा दिये जाने वाले स्मृति प्रतिक का वांचन संस्था के प्रचार प्रसार दिलीप कातेला ने किया। मंत्री गौतमकुमारजी दक का स्वागत विनोदजी बाफना, मेघराज बोथरा, संस्था के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बद्वाणी, कोषाध्यक्ष जसकरण छाजेड, सहमंत्री हेमन्त कुमार सिंगी, विजय बाफना, दिलीप कातेला, जैन लुणकरणजी छाजेड, इन्द्रमल सुराणा , महिला मण्डल की संयोजिका श्री मति प्रीती डागा, सहसंयोजिका श्रीमती ममता रांका ने गौतम दक को शॉल, साफा, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया गया।

बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धिकुमारजी का स्वागत जैन महिला मण्डल की सदस्याओ श्रीमति गोजी डागा, ममता रांका, सुनीता वाफणा, प्रेमदेवी नौलखा, कंचन छल्लाणी, अंजु बोथरा, नाजी भुरा, रेणु गुजरानी आदि ने किया। बीकानेर पुर्व के विधायक जेठानंदजी व्यास का स्वागत कन्हैयालाल बोथरा, सुमेरमलजी दफतरी एवं मंचस्थो द्वारा किया गया। जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड ने जैन महासभा का परिचय एवं उसके गतिविधियों के बारे में बताया।

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बद्वाणी ने संस्था द्वारा संचालित जरूरतमंद विधार्थियो को शिक्षा सहयोग पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए समस्त भामाशाहो के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए समाज के सभी लोगो से इस पूण्य कार्य में सहभागी होने का निवेदन किया। जैन महिला मण्डल की संयाजिका श्रीमति प्रीती डागा ने जैन महिला मण्डल के कार्यों का उल्लेख करते हुए महिलाओं को और अधिक सामाजिक सक्रियता बढाने का निवेदन किया।


संस्था द्वारा आयोजित समाज के भामाशहो के सम्मान कार्यक्रम के तहत विनोद सुनीता ,अंकित बाफणा का सम्मान करते हुए समाज के गणमान्य जान व राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक

संस्था द्वारा आयोजित समाज के भामाशहो के सम्मान कार्यक्रम के तहत जयचंदलाल बसंतकुमार डागा, विनोद अंकित बाफणा, जैन महिला मण्डल, मेघराज रिद्वकरणजी सेठिया, श्रीमती पुष्पादेवी सुरेन्द्र जैन बद्वाणी, कमलसिंह वर्द्धमान बैद , नरपत रिषभ सेठिया, चम्पकमल सुराणा, अमित सुमित डागा, इन्द्रमल सुराणा, जीतेन्द्र सुराणा, चन्द्रप्रकाश नौलखा, मोहन सुराणा, बसन्तकुमार विजय नौलखा, जयचंदलाल पदमचंदजी दफ्तरी, ऐवन्त डागा, मोहित रोहित डागा, शान्तिलाल अजय सेठिया, जसकरण बोथरा स्मृति न्यास, रतनलाल दफ्तरी, माणकचंद सोनावत, राजीव खजांची, लीलम मनीष सिपाणी, पवन बोथरा, किशन बोथरा, कुणाल कोचर, जयचन्दलाल डालचंद भूरा , सुशील बोथरा, शांतिलाल अरविन्द रांका का सम्मान मंचस्थो द्वारा किया गया।

समारोह में सुमेरमलजी दफ्तरी , वसन्तजी नौलखा ,राजेन्द्र गोलछा, रविजी रामपुरिया , प्रताप रामपुरिया , निर्मल घाडीवाल, जिनेन्द्र जैन, राजेन्द्र लुणिया, नरेन्द्र सुराणा, संतोषजी बांठिया, कौशल दुगड, चंचल बोथरा, सोहनलाल वैद, अमरचन्द सोनी , रतनलाल छलाणी, जेठमल बोथरा आदि सैंकडो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

सभा में बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धिकुमारी ने जैन महासभा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा जगत में दिया जा रहा ये सहयोग सराहानीय है। बीकानेर पूर्व के विधायक जेठानंद व्यास ने शीघ्र ही बीकानेर के और अधिक विकास की हर संभव प्रयास का आश्वासन दिलाते हुए नशा मुक्ति की दिशा में प्रयास करने की बात कही। सभा में समारोह के प्रायेजक जयचंदलाल डागा एवं चन्द्रप्रकाश नौलखा का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि गौतमकुमार दक ने सभी भामाशाहो के सद्कार्यों को नमन करते हुए कहा कि हमें कल को बेहतर बनाने के लिये बच्चो की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पढा लिखा समाज ही समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक होगा। सभा में मुख्य अतिथि का स्वागत पुनरासर घाम के पुजारी बोथरा परिवार, श्री साधुमार्गी जैन सेवा समिति बीकानेर, महावीर इन्टरनेशनल एवं लूनकरणसर के नागरिको द्वारा किया गया। जीतो इकाई के चैयरमैन महावीरजी रांका एवं सदस्यो द्वारा किया गया। आभार झापन संस्था के महामंत्री मेघराजजी बोथरा ने किया। सभा का संचालन संस्था के सहमंत्री हेमन्तकुमार सिंगी ने किया।

थार एक्सप्रेस
CHHAJER GRAPHIS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *