जैन कन्या महाविधालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/10/Freshers-party-organized-in-Jain-Kanya-Mahavidyalaya.jpg)
बीकानेर , 19 अक्टूबर। श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में शनिवार को नवआगतुंक छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ राजेंद्र जोशी , डॉ प्रेमरतन तोषनीवाल, डॉ पंकज दाधीच ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलन करके किया I कार्यक्रम में 80 व 90 के दशक के संगीत पर छात्राओ ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी I
![indication](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-17-at-16.31.56.jpg)
![L.C.Baid Childrens Hospiatl](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/dr_l.c._baid_hospital_add1.jpg)
कार्यक्रम में प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओ का चयन किया गया जिसमें बीए, बीकॉम व बीसीए से मिस फ्रेशर गरिमा चौधरी, अक्षिता सोलंकी व स्नेहा एवं मिस ड्रीम गर्ल करिश्मा शर्मा, कोमल सेठिया व मोनिका सोनी रही और मिस चांदनी दिशा सोनी, दिवांशी सोनी व भूमिका सोनी चुनी गई I
![pop ronak](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/metro-shine.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/mona-industries-1.jpg)
प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने नव आगंतुक छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी I कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका श्रीमती निर्मला सांखला , श्रीमती शीतल शर्मा ,श्रीमती रश्मि व्यास ने निभाई I कार्यक्रम का संचालन भूमि सुथार और महक दफ्तरी ने किया I
![CHHAJER GRAPHIS](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/chhajer-logo.jpg)