शहर कांग्रेस की बैठक में हुआ गारंटी फोल्डर का विमोचन, जिला और विधानसभा सतरीय समितियों का हुआ गठन
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Guarantee-folder-released-in-city-congress-meeting.jpg)
![उमंग, उल्लास एवं सद्भावना के पर्व लोहड़ी की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2025/01/happy-lohadi-1.png)
बीकानेर 11 नवंबर – बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक आज होटल पदमिनी निवास में जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में राज्य सरकार की गारंटी योजना के फोल्डर का विमोचन हुआ और साथ ही जिला स्तरीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की पूर्व और पश्चिम विधानसभा की चुनाव की बागडोर आप लोगो के हाथ है पदाधिकारी दीपावली के अगले दिन से 25 तारिख तक हर घर और अपने अपनें प्रभार क्षेत्र में कार्य करते हुए दोनो विधानसभा की जीत सुनिश्चित करे।
यशपाल गहलोत ने कहा की ये चुनाव मेरा नही आप लोगो का है। पूर्व विधानसभा के लिए मुझे आपकी ताकत, भरोसा और संघर्ष के बूते चुना गया है. पार्टी ने ये सीट संगठन को दी है। इसकी जीत और हार संगठन के खाते में है, क्योंकि चुनाव आपका है।
काबीना मंत्री और बीकानेर पश्चिम प्रत्याशी डॉ बुलाकीदास कल्ला ने कहा की पार्टी का संगठन और उसका पदाधिकारी जीत सुनिश्चित करता है और इस बार ये मौका है। आप लोगो के पास की आप अगले 15 दिन मेहनत करके पूर्व और पश्चिम विधानसभा का चुनाव जीत कर आए। मेरा वादा है की में और यशपाल मिलकर आप लोगो के कार्यों के लिए शहर के विकास के लिए हर समय हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे।
![indication](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-17-at-16.31.56.jpg)
![L.C.Baid Childrens Hospiatl](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/dr_l.c._baid_hospital_add1.jpg)
प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने प्रदेश कांग्रेस और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा की आप लोगो अपने अपने प्रभार क्षेत्र को ना छोड़े दूसरे इलाके में कुछ भी हुआ हो उस पर ध्यान ना दे.
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बैठक को संचालित करते हुए बीकानेर पूर्व और पश्चिम के बूथ पर पार्टी को जिताने वाले सर्वश्रेष्ठ 10 -10 बूथों के प्रभारियों को सम्मानित करने और जिला स्तरीय समिति के गठन पर सहमति दिलवाई। संगठन महासचिव ने कहा की अभी 15 दिन आप सभी जी तोड़ मेहनत कर लो अगले पांच साल आप लोगो का चेहरा नेतृत्व बनकर जिला कांग्रेस आपके हर कार्य के लिए आपके साथ बीकानेर से जयपुर तक खड़ा रहेगा और कार्य करवाएगा।
बैठक को मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, वरिष्ठ नेता गुलाम मुस्तफा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजद भुट्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, नंदलाल जावा, मांसूक अहमद, ने संबोधित करते हुए कांग्रेस को विजय श्री रथ पर चढ़ाने का आह्वाहन किया।
![pop ronak](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/metro-shine.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/mona-industries-1.jpg)
इस अवसर पर बीकानेर चुनाव हेतु जिला कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत के निर्देश पर संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने जिला स्तरीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। जो इस प्रकार है।
1 यशपाल गहलोत अध्यक्ष, 2 डॉ.बी.ड़ी.कल्ला, 3 मदन गोपाल मेघवाल ,4 जिया उर रहमान आरिफ ,5 नितिन वत्सस,6 जनार्दन कल्ला,7 शशिकांत शर्मा,8 मासूक़ अहमद, 9 मकसूद ,10 बाबू जयशंकर जोशी,11 हारून राठौड़,12 गुलाम मुस्तफा
13 हीरालाल हर्ष,14 अरुण व्यास,15 गजेंद्र सिंह सांखला,6 बाबू जय शंकर जोशी
17 चेतना चौधरी,18 अंजना खत्री,19 अरविंद मिढ़ा,20 रवि पारीक, 21 ललित तेजस्वी, 22 टिंकू भाटी, 3 सुमित कोचर, 24 आनंद सिंह सोढा,25 शहजद भुट्टा
26 जाकिर नागौरी , 27 शर्मिला पंचारिया, 28 प्रदीप शर्मा,29 श्री कृष्ण शिवर
30 अनिल व्यास , 31 साजिद सुलेमानी, 32 कमल कुमार नागल, 33 अभिषेक गहलोत, 34 जावेद पडिहार , 35 शब्बीर अहमद , 36 महेंद्र देवड़ा, 7 शशिकला राठौड़।
![CHHAJER GRAPHIS](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/chhajer-logo.jpg)
इस अवसर पर जिला कांग्रेस की बैठक में वरिष्ठ नेता एडवोकेट जगदीश शर्मा, विक्की चढ़ा, धनपत चायल, डॉ, पीके सरीन, राहुल जदुसंगत , आजम अली, लालचंद गहलोत, सफी खान, संतोष पडिहार, राज भटनागर, शशिकला राठौड़, दिलीप बांठिया, रामनाथ आचार्य, शिव गहलोत, टिंकू भाटी, विकास तंवर, जयदीप सिंह जावा, जितेंद्र नायक, पूनम नायक बरजराम भील, मुमताज शेख, मदनगीपाल पंवार, अयूब अली सोढा, सुलाक्ष ज्यानि, हाजिर खान,सुनील धतरवाल, डॉ मिर्जा हैदर बेग, मनी महाराज पुरोहित, गोवर्धन मीना, इकबाल मालवान, महेंद्र सिंह सोढा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे.