बीकानेर में सोना चमकाने का झांसा देकर ठगी, सोने की 4 चूड़ियां ले गए ठग

स्कॉलरशिप के नाम पर दुकानदार से ठगी; खुद को लेबर कोर्ट का अधिकारी बताकर हड़पे हजारों रुपये
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • बर्तन साफ करने के पाउडर लाए थे

बीकानेर , 7 अगस्त। बीकानेर के गोस्वामी चौक में एक महिला को दो युवकों ने झांसा देकर उसके सोने के जेवरात ठग लिए। महिला समझ पाती, इससे पहले दोनों ठग वहां से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गोस्वामी चौक में रहने वाले नमन गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कनकलता गोस्वामी घर पर थी। तभी दो युवक आए और बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने की बात करने लगे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के आभूषण भी इसी तरह चमक सकते हैं।

pop ronak

ऐसा कहते हुए कनकलता को कहा कि वो अपने हाथ में पहनी सोने की चारों चूडियां अगर दे तो तुरंत चमका कर दे सकते हैं। कनकलता ने अपनी चूड़ियां थमा दी। थोड़ी देर बाद ये दोनों झांसा देकर वहां से रवाना हो गए। कनकलता के समझ आता इससे पहले दोनों काफी दूर निकल चुके थे। ढूंढने पर मिले भी नहीं।

इस पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सोने की चार चूड़ियों की ठगी का मामला दर्ज करते हुए कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नीले और लाल रंग की टीशर्ट पहने इन युवकों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ढूंढा जा रहा है। अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *