राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जानें- कौन-कौन से जिलों में दिखेगा असर
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/02/mousam-ka-haal.jpg)
![stba](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/05/stba-23-may.jpg)
हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!
जयपुर , 16 फ़रवरी। राजस्थान में आज सभी जगह मौसम साफ रहा और धूप निकली। मौसम केंद्र जयपुर ने 17 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, जबकि 18 फरवरी की शाम से बीकानेर, जोधपुर संभाग में मौसम बदलाव शुरू हो सकता है। यहां के करीब जयपुर सहित 17 जिलों में 19-20 फरवरी को कई जगह बारिश होने के साथ ओले गिर सकते हैं।
![L.C.Baid Childrens Hospiatl](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/dr_l.c._baid_hospital_add1.jpg)
वहीं, आज रात सबसे कम तापमान गंगानगर, चूरू में 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। गंगानगर में सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यहां आसमान साफ हो गया। गंगानगर में 18 फरवरी की शाम से बादल छाने लगेंगे। यहां भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना
![mona industries bikaner](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/mona-industries-new-advertisement-19-april-2024.jpg)
5 शहरों में तापमान गिरा
राजस्थान के शहरों में आज तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। उदयपुर, बारां, जोधपुर, जयपुर, अलवर, कोटा और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई। भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान कल 12.1 था जो आज गिरकर 9 पर आ गया। अलवर में भी टेम्प्रेचर 8 डिग्री से गिरकर 5.8 पर, जबकि उदयपुर में 13 से गिरकर 10.6 पर आ गया।
करौली में 5 डिग्री बढ़ा तापमान
दूसरी तरफ करौली, बाड़मेर, बीकानेर, सिरोही, सीकर, जैसलमेर में आज न्यूनतम तापमान 1 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। करौली में कल न्यूनतम तापमान 7.3 था, जो आज बढ़कर 12.4 पर आ गया। इसी तरह सिरोही में तापमान 9.2 से बढ़कर 12.4, सीकर में 4.5 से बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मौसम केन्द्र जयपुर ने प्रदेश में 18 फरवरी की शाम से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। 18 फरवरी को बीकानेर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, जैसलमेर के एरिया में देर शाम आसमान में बादल छा सकते है, जबकि 19 फरवरी से इन इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 26.3 | 11.8 |
भीलवाड़ा | 26.9 | 9 |
अलवर | 26 | 5.8 |
जयपुर | 26.2 | 12.2 |
पिलानी | 27 | 7.2 |
सीकर | 26.2 | 10 |
कोटा | 25.5 | 10.1 |
चित्तौड़गढ़ | 26.8 | 9.2 |
उदयपुर | 25.7 | 10.6 |
धौलपुर | 24.8 | 11.1 |
बारां | 25.5 | 8.3 |
डूंगरपुर | 28.4 | 15.8 |
सिरोही | 24.1 | 12.4 |
फतेहपुर | 27.9 | 7.4 |
करौली | 26.6 | 12.4 |
बाड़मेर | 30.9 | 13.3 |
पाली | 27.8 | 10 |
जैसलमेर | 28.2 | 10.5 |
जोधपुर | 29 | 13.1 |
बीकानेर | 27.3 | 13.3 |
चूरू | 26.9 | 8.6 |
गंगानगर | 26.8 | 8.8 |
जालौर | 30.1 | 12.6 |
![थार एक्सप्रेस](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/thar-express-advertisment.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-17-at-16.31.56.jpg)
![CHHAJER GRAPHIS](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/04/chhajer-logo.jpg)
![](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/11/metro-shine.jpg)
![shree jain P.G.College](https://tharexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/jain-pg-college-adertisement-17-june.jpg)