गुरुवार , 04 अप्रैल देश दुनिया के विशेष 43 समाचार

shreecreates

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकरछाजेड़
चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी
==============================
1 भारत एक शक्तिशाली देश बन गया है, भारत को दुनिया से कोई पहचान नहीं मिली, आज जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है, यह भारत की प्रतिष्ठा है जो तेजी से बढ़ रही है – राजनाथ सिंह
2 दिल्ली में 2 कृषि भूमि, 25 कंपनियों में करोड़ों के शेयर, राहुल ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके नाम पर कोई कार नहीं है। 10 साल में उनकी संपत्ति को करीब 11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
3 भारत ही नहीं, 2024 में 70 देशों में चुनाव; 49% जनता ने नई सरकार का चुनाव किया।
4 तिहाड़ जेल से 6 महीने बाद रिहा हुए संजय सिंह, बोले- ये संघर्ष का समय केजरीवाल के घर पहुंचे, सुनीता भाभी के पैर छुए।
5 नरेंद्र मोदी कान खोलकर सुन लो…’, संजय सिंह बोले- आज भाभी की आंखों में पहली बार आंसू देखे, ईश्वर इसका बदला लेगा।
6 दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला।
7 मैं पलटा नहीं हूं, पटखनी दी है, अमित शाह के मंच से जयंत चौधरी का अखिलेश यादव को संदेश।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

8 संजय निरुपम कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित; अनुशासनहीनता-पार्टी विरोधी बयानों पर कार्रवाई।
9 मौसम: गर्म हवाओं की चपेट में आने वालों की हर जिले में होगी निगरानी, केंद्र ने राज्यों के लिए जारी किए निर्देश।
10 IPL-2024 में कोलकाता की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली को 106 रन से हराया; नरेन-अंगकृष के अर्धशतक, वरुण-वैभव को 3-3 विकेट।
11 ‘ब्रिटेन के आम चुनाव में होगी PM ऋषि सुनक की हार’, सर्वे में किया गया चौंकाने वाला दावा।
12 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज राज्यसभा से रिटायर, खड़गे ने चिट्ठी लिखी- संसद को आपके ज्ञान की कमी खलेगी, ये एक युग का अंत।
13UP ने 58 साल देश चलाया, 14 में से 9 प्रधानमंत्री दिए; 17 आम चुनाव में 12 बार यहां 50 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी की सरकार बनी।
14 गृह मंत्रालय ने पांच NGO के FCRA लाइसेंस रद्द किए, विदेशी फंड के दुरुपयोग का आरोप।
15 राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।
16 ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल, बोले- जनता के हित के लिए; 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए
17ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल, बोले- लोगों की भलाई के लिए जुड़ा; 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे।

pop ronak

18 केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड पर हाईकोर्ट में सुनवाई, ED बोली- हम अंधेरे में तीर नहीं चला रहे; हमारे पास वॉट्सऐप चैट, हवाला ऑपरेटर्स के बयान।
19 आतिशी बोलीं- जेल में केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घटा, तिहाड़ प्रशासन का जवाब- 1 अप्रैल को उनका वजन 65Kg था, अब भी उतना ही।
20 कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ देर रात तक रहे सीपी जोशी के साथ, सुबह मौत को गले लगाया, हर कोई स्तब्ध।
21अचानक क्यों बदला बॉक्सर विजेंदर का मन? कल तक शेयर किए मोदी विरोधी पोस्ट, आज BJP में हुए शामिल।
22 बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को कैंसर, कहा- 6 महीने से इससे लड़ रहा, PM को बता दिया है, प्रचार नहीं कर पाऊंगा।
23 IPL 2024 के बीच बढ़ीं पृथ्वी शॉ की मुश्किलें, सपना गिल मामले में कोर्ट ने दिए आदेश।
24 Lok Sabha Elections 2024 : बीते दो चुनावों से निर्णायक साबित हो रही महिला मतदाता, संदेशखाली के बहाने देश की महिलाओं को साधने की कोशिश।
25 काम की खबर! सीजीएचएस और आयुष्मान कार्ड को लिंक करना अनिवार्य, वरना हो जाएगा नुकसान।
26 Raebareli Lok Sabha: गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली में बीजेपी स्थानीय प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है , प्रियंका संभालेंगी मां सोनिया की विरासत।
27 Bank Scam In CG: विजय माल्या, नीरव मोदी के जैसे किया करोड़ों का हेरफेर, ED करेगी बड़े चेहरों को बेनकाब।
28 World War III की तरफ बढ़ रही दुनिया ! हथियार खरीदने की मची होड़ , अमरीका ने बढ़ाई इन एशियाई देशों की टेंशन।
29 PM की फोटो खींचने वाले 2 पत्रकारों पर केस:बिना इजाजत बिल्डिंग में घुसे थे ताकि मुंबई एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर ले सकें।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

30 केजरीवाल को CM पद से हटाने की याचिका नहीं सुनी:दिल्ली HC बोला- लोकतंत्र को अपना काम करने देना चाहिए, याचिकाकर्ता LG के पास जाएं।
31 संजय निरूपम बोले- कांग्रेस में 5 पावर सेंटर:इनके वैचारिक द्वंद्व से कार्यकर्ता निराश, कांग्रेस अकेली पार्टी, जिसने राम की प्राण प्रतिष्ठा को नकारा। ऐसे बयानों के चलते कांग्रेस से निलंबित।
32 देश के 6 राज्यों में हीटवेव, 43 डिग्री पहुंचा तापमान:MP के 18 जिलों में बारिश की संभावना, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी।
33 नेपाल बॉर्डर पर 2 पाकिस्तानी और 1 कश्मीरी गिरफ्तार:सोनौली बॉर्डर से नेपाल में एंट्री कर रहे थे; ATS लखनऊ लेकर आई।
34 लगभग 62% सैनिक स्कूल BJP-RSS को सौंपने का दावा खारिज:केंद्र ने कहा- 500 एप्लिकेशन में से अभी 45 को मंजूरी, सिलेक्शन प्रोसेस बहुत सख्त।
35 कांग्रेस स्पोक्सपर्सन गौरव वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा दिया:खड़गे से कहा- कांग्रेस गलत दिशा में आगे बढ़ रही, सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता।
36 लखनऊ एयरपोर्ट से 30 तस्कर फरार, गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
37 बस से आती हैं दिल्ली और डालती हैं डाका… सज संवरकर करती हैं शिकार, चोरनियों के इस गैंग से सावधान।
38 असत्य पर सत्य की जीत हुई… सुप्रीम कोर्ट से जाति प्रमाणपत्र बहाल होने पर बोलीं BJP कैंडिडेट नवनीत राणा।
39 भूकंप के 7.4 के झटके, मौतें बस 9: जिस भूकंप ने भारत, नेपाल और ईरान में मचाई तबाही, उससे कैसे जीता ताइवान ?
40 सऊदी नहीं चाहता पाकिस्तान के मजदूर, भारत की नहीं कर सकते बराबरी… पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने खोली पोल।
41 फेल छात्र हुआ पास, अब मिलेगा 5 लाख मुआवजा भी..उड़ीसा का है मामला।
42 ताजमहल की फोटो खींच रहा था टूरिस्‍ट, नीचे गिरने से टूटी पैर की हड्डी, गर्मी से 2 के महिलाएं बेहोश भी हो गईं।
43 तिहाड़ में केजरीवाल: किताबें पढ़ने, योग और ध्यान करने में समय बिता रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री।

========================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *