लन्दन बुक ऑफ  वल्र्ड रिकाॅर्ड अवार्डी  कृष्णचन्द पुरोहित को विधायक जेठानन्द व्यास ने किया सम्मानित

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!

सुई पर सबसे छोटी पगड़ी 55 सेकेण्ड में बान्धने का अनुठा रिकाॅर्ड
बीकानेर, 18 जनवरी 2024 । इलेवन स्टार मानस प्रचार समिति व राजस्थानी साफा पाग पगड़ी व कला, संस्कृति संस्था द्वारा धरणीधर सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में लन्दन बुक ऑफ वर्ड रिकाॅर्ड के अवार्डी  कृष्णचन्द पुरोहित को जेठानन्द व्यास ने सम्मानित किया।
 कृष्णचन्द पुरोहित ने सुई पर सबसे छोटी पगड़ी 55 सेकेण्ड में बान्धने का रिकाॅर्ड कायम किया। नरेश पुरोहित ने बताया कि मुख्य अतिथि जेठानन्द  व्यास,विधायक  बीकानेर पश्चिम, विशिष्ठ अतिथि राजेश चूरा उद्योगपति, अध्यक्षता विजय खत्री (मानस प्रेमी) , वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार किराडू एवं रामचन्द्र दास महाराज (अधिष्ठाता मठ चवनऋषि आश्रम, चानी),की उपस्थिति थी।
 विश्व की सबसे छोटी पगड़ी सूई पर पगड़ी बान्धने का विश्व खिताब लन्दन बुक ऑफ  वल्र्ड रिकाॅर्ड का अवाॅर्ड का अनावरण किया गया.  वल्र्ड रिकाॅर्ड हाॅल्डर साफा विशेषज्ञ कृष्णचन्द पुरोहित को समान्नित किया गया। नरेश पुरोहित व महेन्द्र चूरा ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम चन्द्र  गृभग्रह में प्रवेश करने पर ग्यारह रामचरित मानस पाठियों का भी सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि  जेठानन्द व्यास ने बताया कि कृष्णचन्द पुरोहित ने सूई पर पगड़ी बान्धकर राजस्थान का नाम इतिहास के पन्नों में इन्द्राज कराया है। जेठानन्द व्यास ने कहा  कि विश्व की सबसे छोटी पगड़ी सूई पर पगड़ी बान्धना हर व्यक्ति के बस की बात नहीं है, क्यूंकि  सूई का माप 5 सेमी लिया गया पगड़ी बान्धने में 55 सेकेन्ड लगे और जिस कपड़े का काम में लिया कुल 15सेमी था। इस पगड़ी की परीधी का माप 0.65सेमी आंका गया यह बहुत ही सूक्षम रूप से साकार किया है।
कृष्णचन्द ने विभिन्न तरह की साफा पाग पगड़ी बान्धने में महारात हासिल की है। जिसके फलस्वरूप  इनकों कई खिताब मिले हुए है।
मुझे इस बात की खुशी होती है अब इनको कला संस्कृति के क्षेत्र में हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा अवाॅर्ड मिले यही मेरी शुभकामना है।
इलेवन स्टार मानस प्रचार समिति के नरेश पुरोहित ने बताया की बीकानेर के साफा पाग पगड़ी की पहचान विश्व पटल पर कृष्णचन्द पुरोहित ने बनाई है आज इन्होंने लन्दन बुक ऑफ  वल्र्ड रिकाॅर्ड होल्डर का खिताब के अवाॅर्ड से नवाजा गया है यह बीकानेर और राजस्थान के लिए खुशी की बात है।
लन्दन बुकऑफ  वल्र्ड रिकाॅर्ड के इन्टरनेशनल चेयरमेन इण्डिया के डाॅ. अविनाश डी शुकन्डे एवं डाॅ. ईवान गसीना यूरोपियन यूनियन के चीफ सीईओ ने बताया कि यह संस्था लन्दन में स्थापित है और यह विश्व के कई देशों स्थापित है। राजस्थान के कृष्णचन्द पुरोहित ने सबसे छोटी पगड़ी बान्धकर देश का व संस्था का गौरव बढ़ाया है। इनको हार्दिक शुभकामनाएं।
महेन्द्र चूरा और शिवशंकर सेवग ने बताया कि कृष्णचन्द पुरोहित ने अनुठी कला का प्रदर्शन किया है।  यह प्रदर्शन सूई पर  पगड़ी बान्धना विश्व की सबसे छोटी पगड़ी होने का दावा किया था वो आज साकार हो गया और हमारी संस्था के सभी सदस्य इनकों उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपकिशोर व्यास, राजा व्यास, राहुल मारू, अशलेश पुरोहित, नन्दकिशोर पुरोहित, विशाल सेवग, राजा साखी, अभिमन्यु देवड़ा, गोपाल आचार्य, गौरीशंकर व्यास, सजय मारू, निरज मारू, अजय मारू, रामचन्द्र आचार्य, महेश पुरोहित, राजू जी छंगाणी, श्रीकान्त व्यास, उमाकान्त व्यास, जोगेन्द्र श्रीमाली, गणेश जी माली, तपेश सुथार, सुमित कच्छावा, मोहित पुरोहित, आदित्य पुरोहित, विमल किशोर व्यास आदि मौजूद थे।

थार एक्सप्रेस
CHHAJER GRAPHIS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *