रानी बाजार अंडर ब्रिज के साथ अन्य कार्यों का लोकार्पण होगा

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!

बीकानेर, 29 सितंबर। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री गहलोत कल 30 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए रहे है। वे यहां अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे और रानी बाजार अंडर ब्रिज के साथ अन्य कार्यों को लोकार्पित करेंगे। इसके साथ वे यहा विजन 2023 को लेकर संवाद भी करेंगे।

L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की एक अति आवश्यक बैठक कल तैयारियों के संदर्भ में रखी गई। बैठक में यह तय हुआ की प्रत्येक वार्ड से जिला कांग्रेस पदाधिकारी उक्त वार्ड के पार्षद या पार्षद प्रत्याशी के साथ मिलकर वार्ड वासियों के साथ रैली के रूप में एम एम ग्राउंड पहुंचेंगे।

mona industries bikaner

बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार काबिना मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बड़ा विजन लेकर चल रहे हैं। उनका मकसद बहुत साफ और सीधा है की 2030 में राजस्थान हर क्षेत्र में सफल हो और एक नई पहंचान के साथ पूरे देश में अव्वल हो।

उसी के संदर्भ में वे भुजिया पापड़ उधमियों ,युवाओं और आम जन से संवाद करने आ रहे है। हमारा फर्ज है की अशोक गहलोत जी की इस यात्रा को सफल बनाएं। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा की वे जब 2050 की बात करते है तो जायज़ है और हमने 2030 का विजन रखा तो विरोध में उतर गए।
भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को ठगती है। वे सनातन की बात करते है लेकिन हकीकत में उनका सनातन से कोई वास्ता ही नही है. वे इसके बारे में जानते तक नहीं अध्यात्म का अ भी क्या मायने रखता है उनको पता ही नही। इसलिए भाजपा के कुप्रचार का जमकर विरोध करे और याद रखे की 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार और उनके मुखिया अशोक गहलोत ने राज्य के हर वर्ग को, हर जमात को, हर समुदाय को, लाभान्वित करने का कार्य किया है। इतना ही नहीं, हर उस व्यक्ति या समुदाय की जायज मांग को त्वरित पूरा किया है। आज भी उनके दूरगामी सोच में सुदृढ़ सफल स्वस्थ राजस्थान का नव निर्माण करना है. उसके लिए वे हर वर्ग से सुझाव ले रहे है और उसको अमलीजामा भी पहनाएंगे। इसी विचार को लेकर वे कल बीकानेर आ रहे हैं। लिहाजा हमे उनके मान समान का कार्य करना चाहिए और उसके लिए हमें हर घर से प्रत्येक वार्ड से व्यक्ति को संवाद सभा में लाने का कार्य करना है।
प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की अशोक गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर में भी खूब विकास कार्य हुए है हमारा कार्य उन कामों को,जनता को बताना है और अशोक जी का आभार ज्ञापित करवाने वार्ड से लोगो को लाना है।

बैठक का संचालन करते हुए जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की जिनसे हमे पहचान मिली उनको अपनी पहचान करवाने का समय आ गाय है.हमें कल की सभा को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी में लग जाना है।

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया की बैठक को राज्य मंत्री मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह सांखला, पीसीसी सदस्य बाबू जयशंकर जोशी, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाम मुस्तफा बाबू भाई, पार्षद अंजना खत्री, शिवशंकर बिस्सा, दुर्गादास चंगानी, किसन तंवर, उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, हीरालाल हर्ष, अरविंद मिड्ढा, दिलीप बांठिया अयूब अली सोढा, कोषाध्यक्ष रवि पारीक, महासचिव शिव गहलोत, नितिन चढ़ा, नंदलाल जावा, आनंद जोशी, डॉ पी.के.सरीन, राहुल जादूसंगत, प्रेम जोशी, मनोज किराडू यूनिस अली,सुलक्ष ज्याणी , करणीसिंह राजपुरोहित, अहमद अली भाटी, साजिद सुलेमानी, महिला कांग्रेस परदेश महासचिव उमा सुथार, प्रदेश सचिव आशा देवी स्वामी, शर्मिला पंचारिया, जिला सचिव मुमताज शेख, अर्चना नांगल सफी खान, पूनम नायक, बिरजराम भील, रामनाथ आचार्य, अभिषेक गहलोत, गजानंद शर्मा, मनोज चौधरी, घनश्याम शर्मा, देवकिशन गहलोत, एजाज पठान, ताहिर हसन कादरी, सरदार अमरीक सिंह,आईटी सेल जयदीप सिंह जावा, अकरम अली, प्रवक्ता अनिल सारडा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल कुमार नागल ने संबोधित करते हुए अधिकतम लोगो के साथ सभा में आने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नित्यानंद पारिक, नरसिंह दस व्यास, लालचंद गहलोत, धनसुख आचार्य मनोज गहलोत, अभिषेक पंवार, किशन घंटी, मदन गोपाल पंवार, मनोज व्यास, सहित बड़ी संख्या कांग्रेस जन मौजूद थे.

थार एक्सप्रेस
CHHAJER GRAPHIS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *