भारतीय दल ने हांगझोऊ में रिकॉर्ड 107 पदक जीते

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!


अद्भुत प्रदर्शन ने हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया’: मोदी

नयी दिल्ली , 8 अक्टूबर। भारत ने हांगझोऊ 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ एशियन गेम्स 2023 का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया।

भारतीय दल ने हांगझोऊ में रिकॉर्ड 107 पदक जीते, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल रहे और 2018 जकार्ता में बनाए गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को 37 पदकों से पीछे छोड़ दिया।
एथलेटिक्स में भारत ने सर्वाधिक 29 पदक अपने नाम किए। नीरज चोपड़ा ने गोल्ड और किशोर कुमार जेना सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

एशियाई खेलों में भारत के सौ पदक पूरे होने पर पीएम मोदी ने सभी एथलीट्स को इस एतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया।

khaosa oct 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *