श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 28 नवम्बर। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आयोजित हो रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन 28 नवम्बर को हुआ। खेल प्रभारी अनिल तंवर ने बताया कि अन्तिम दिन किक्रेट, बास्केटबॉल व टेबल टेनिस आदि प्रतियोगितायें आयोजित हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शिवराम सिह झाझड़िया ने कहा कि खेलों का उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का विकास करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन और समूह में रहने की भावना जागृत होती है। मीडिया सह प्रभारी फरसा राम चौधरी ने बताया कि आज सम्पन्न हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में विक्ट्री वाइपर्स टीम विजेता व काॅलेज प्राइड़ टीम उपविजेता रही। बास्केटबॉल प्रतियोगिता मे टीम एवेन्जर विजेता और टीम बैकबैन्चर उपविजेता रही एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अन्नत कोचर विजेता तथा आयुष भाटी उपविजेता रहे। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

pop ronak
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *