भाजपा ने जैसा चाहा TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की कांग्रेस देखती रह गयी

हमारे सोशल मीडिया से जुड़े!

  • क्रिकेटर यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के नाम; नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती का टिकट कटा

कोलकाता , 10 मार्च। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। राजनैतिक गलियारों में इसे भाजपा की कूटनीतिक जित माना जा रहा है। कांग्रेस किंकर्त्तव्यविमूढ़ बन कर रह गयी।

L.C.Baid Childrens Hospiatl

पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है।

mona industries bikaner

TMC ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 16 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे रचना बनर्जी को हुगली और दीपक अधिकारी देव को घाटल से टिकट दिया है।

इन पर टीएमसी ने जताया भरोसा
कूच बिहार से जगदीश चंद्र बसुरिया, अलीपुरद्वार से प्रकाश चिक बराइक, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, दार्जीलिंग से गोपाल लामा, रायगंज से कृष्ण कल्याणी, बालूरघाट से बिप्लब मित्रा, मालदा उत्तर से प्रसून बनर्जी, मालदा दक्षिण से शहनवाज अली रेहान, जंगीपुर से खलीलुर्रहमान, बेहरमपुर से यूसुफ पठान, कृष्णापुर से महुआ मोइत्रा, राणाघाट से मुकुट मणी अधिकारी, मुर्शीदाबाद से अबुताहेर खान, जादवपुर से सयानी घोष, डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, रायगंज से कृष्णा कल्याणी।

बनगांव से विश्वजीत दास, बशीरहाट से हाजी नुरुल इस्लाम, कलकत्ता से सुदीप बनर्जी, हावड़ा से प्रसून बनर्जी, हुगली से रचना बनर्जी, तामलुक से देवांशु भट्टाचार्य, घाटल से दीपक अधिकारी (देव), झारग्राम से पद्मश्री कालीपद सोरेन, बांकुरा से अरूप चक्रवर्ती, बीरभूम से शताब्दी रॉय, विष्णुपुर से सुजाता मंडल खान, श्रीरामपुर से कल्याण बनर्जी।

दमदम से सौगत रॉय, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, बरसात से काकोली घोष, जॉयनगर से प्रतिमा मंडल, मथुरापुर से बापी हलदर, कोलकाता दक्षिण से माला रॉय, कोलकाता उत्तर से सुदीप बंधोपाध्याय, उलूबेरिया से सजदा अहमान, आरामबाग से मिताली बाग, पुरूलिया से शांतिराम महतो, मेदिनीपुर से जून मालिया, कांथी से उत्तम बारिक।

गौरतलब है कि कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में टीएमसी की ‘ब्रिगेड जनसभा’ का आयोजन किया गया। तृणमूल कांग्रेस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड से 2024 के चुनाव अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ‘जन गर्जन सभा’ नामक इस विशाल रैली में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा सरकरा पर हमला बोलते हुए कहा कि हम एनआरसी लागू होने नहीं देंगे। मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी। इससे पहले तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘मैं इस ब्रिगेड रैली से भाजपा को कहना चाहता हूं, ‘जन गन का गर्जन, बंगाल से विरोधी का विसर्जन’ है।

BJP से TMC में वापस आए अर्जुन सिंह का टिकट कटा, मंच छोड़कर गए
बैरकपुर से लोकसभा का टिकट नहीं मिलने पर TMC नेता अर्जुन सिंह बीच में ही ममता का मंच छोड़ कर चले गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद अर्जुन ने भाजपा का दामन थाम लिया था। TMC के दिग्गज नेता दिनेश त्रिवेदी ने इन्हें बैरकपुर सीट से हराया था।

हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले त्रिवेदी भी भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद यहां तृणमूल के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं बच। इसके बाद अर्जुन सिंह 22 मई 2022 को भाजपा छोड़कर वापस TMC में आ गए। कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन को बैरकपुर से टिकट मिलेगा, लेकिन उनकी जगह पार्थ भौमिक को टिकट दे दिया गया।

महुआ की सांसदी गई, लेकिन TMC ने दोबारा उतारा
कृष्णानगर लोकसभा सीट से TMC ने एक बार फिर महुआ मोइत्रा को मैदान में उतारा है। 2019 में यहीं से महुआ जीती थीं। 8 दिसंबर 2023 को कैश-फॉर-क्वेरी मामले में उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। महुआ को पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दोषी पाया गया।

एथिक्स कमेटी ने लोकसभा में 500 पेज की रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें महुआ की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश थी। मामले को लेकर वोटिंग हुई। इसमें बहुमत महुआ के खिलाफ रहा, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने निष्कासन प्रस्ताव पास कर दिया। इसके बाद महुआ ने 15 दिसंबर को निष्कासन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है।
आसनसोल से TMC ने फिर शत्रुघ्न सिन्हा पर दांव लगाया
TMC ने आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया है। 2 मार्च को भाजपा ने यहीं से भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को टिकट दी थी। इसके बाद पवन सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच तनातनी की चर्चा होने लगी। हालांकि, पवन सिंह अगले ही दिन 3 मार्च को आसनसोल से चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी थी।

2019 में आसनसोल सीट से भाजपा से बाबुल सुप्रियो सांसद बने। इसके बाद वे 17 सितंबर 2021 को TMC में शामिल हो गए और बालीगंज विधानसभा से चुनाव जीते। अक्टूबर 2022 में विधायक बनने के बाद बाबुल सुप्रियो ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। यहां उपचुनाव हुए और TMC से शत्रुघ्न सिन्हा जीत गए। उन्होंने BJP की अग्निमित्रा पॉल को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

बशीरहाट से नुसरत की जगह हाजी नुरुल को टिकट मिली
TMC ने बशीरहाट सीट से सांसद नुसरत जहां और जादवपुर सीट से वर्तमान सांसद मिमी चक्रवर्ती के काट दिए गए हैं। TMC ने बशीरहाट सीट से हाजी नुरुल इस्लाम को टिकट दिया है। इसके अलावा जादवपुर सीट से सयोनी घोष को मैदान में उतारा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में TMC ने नुसरत जहां को बशीरहाट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। इसी सीट में संदेशखाली गांव आता है। संदेशखाली की महिलाओं ने ही TMC नेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस बोली- सीट शेयरिंग बातचीत से तय होनी थी
TMC की लिस्ट पर जयराम रमेश ने X पर लिखा- कांग्रेस बंगाल में TMC के साथ सम्मानजनक सीट समझौते के साथ चुनाव लड़ने की बात कहती रही है। कांग्रेस ने हमेशा यही कहा कि कोई भी समझौता बातचीत से तय होना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणा से। कांग्रेस हमेशा से चाहती रही है कि I.N.D.I.A ग्रुप मिलकर भाजपा से लड़े।

ममता ने सभी कैंडिडेट्स को रैंप वॉक कराया

ममता ने सभी कैंडिडेट्स को रैंप वॉक कराया
रविवार (10 मार्च) को लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में TMC की यह पहली रैली हुई। अभिषेक बनर्जी के बाद ममता बनर्जी मंच पर पहुंचीं और लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी।

इसके बाद अभिषेक बनर्जी एक-एक कर 42 नाम बोलते गए और कैंडिडेट मंच पर सामने आते गए। इसके बाद सभी प्रत्याशियों के साथ ममता ने रैंप वॉक किया। ममता विपक्ष के I.N.D.I. अलायंस में शामिल हैं, लेकिन वे राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की पहले ही घोषणा कर चुकी हैं।

शुभेंदु अधिकारी बोले- TMC की ये फेयरवेल रैली
विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि TMC की ये फेयरवेल रैली है। लोकसभा चुनाव में इनका सफाया हो जाएगा। TMC नेता गुंडे और भ्रष्ट हैं। उनका डाउनफॉल शुरू हो चुका है। अधिकारी ने बताया कि भाजपा संदेशखाली में रैली करने की योजना बना रही है।

थार एक्सप्रेस
CHHAJER GRAPHIS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *